आयुर्वेद के एडिशनल डायरेक्टर ने ली बैठक
कोटा | आयुर्वेद विभाग कोटा संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारद्वाज ने संभाग के चारों जिलों के आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशकों की बैठक ली और आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार कोरोना, स्वाइन फ्लू व अन्य मौसमी बीमारियों के प्रकोप को आयुर्वेद की औषधियों के जरिए रोकथाम के प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके लिए अपने-अपने जिले में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित कर आमजन को जागरूक करते हुए आयुर्वेद औषधियों से निर्मित क्वाथ वितरण के निर्देश दिए। साथ ही सभी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के अवकाश निरस्त कर उन्हें मुख्यालय पर रहने को पाबंद किया।