पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आदिनाथ भगवान की पूजा कर खुशहाली की कामना की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाकलीवाल सम्मानित

संत सुधासागर के सानिध्य में 4 महीने में 3 मंजिला जैन नसियांजी मंदिर निर्माण में महती भूमिका निभाने वाले आर्किटेक्ट इंजीनियर अजय बाकलीवाल का सम्मान किया। कमेटी निदेशक हुकम जैन काका, अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ, महामंत्री महेन्द्र कासलीवाल, कोषाध्यक्ष मनीष मोहीवाल, नरेश जैन वेद, राजेश जैन, चांदखेड़ी के पूर्व महामंत्री महावीर जैन मास्टर ने बाकलीवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कोटा| दादाबाड़ी श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र मंदिर (नसियांजी) में शुक्रवार को मंदिर का 5वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाय ा गया। इस दाैरान सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर समिति निदेशक हुकम जैन काका व अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि सुबह 7.30 बजे बड़े बाबा भगवान का अभिषेक हुआ। इसमें मंत्रोच्चार के साथ 250 लोगों ने भक्तिभाव के साथ भगवान का अभिषेक-पूजन किया। सुबह शांतिधारा हुई। महामंत्री महेन्द्र कासलीवाल ने बताया कि शुरू में मंगलाष्टक अभिषेक पाठ के साथ भगवान को पांडुशिला पर विराजमान कर आदिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। समाज के 80 से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित जिन बिम्बों पर शांतिधारा की। बाद में अभिषेक व पूजन के बाद 48 भक्तामर विधान शुरू हुआ। पूजन के दौरान समूचा मंदिर भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालु भगवान महावीर, मुनि पुंगव सुधासागर के जयकारे लगाते रहे। शाम को 48 पुण्यार्जक परिवारों ने दीपों से भगवान आदिनाथ की महाआरती की।
खबरें और भी हैं...