- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News Ahimsa Parmo Dharma Wings In The Jain Temple Are Covered With Lattice To Prevent Injury To Birds
अहिंसा परमो धर्म: जैन मंदिर में पंखों को जाली से कवर किया ताकि पक्षियों को नहीं पहुंचे चोट
यह फोटो कोटा के दादाबाड़ी स्थित जैन समाज के अतिशय तीर्थ पुण्योदय तीर्थ नसियांजी मंदिर का है। यहां पंखों को जाली से कवर करने का यह फोटो अहिंसा का संदेश देता है। उद्देश्य भी बिल्कुल साफ है कि मंदिर में अक्सर आ जाने वाले पक्षी, कबूतर सहित अन्य पक्षियों को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंचे और न ही उनकी चोट लगने से हिंसा हो। अक्सर दिन के समय पंखे शुरू रह जाते हैं और इस दौरान मंदिर में कोई नहीं रहता।
पक्षी अपने दाने-पानी की तलाश में वहां आ जाते हैं और वो चलते हुए पंखे से चोट खाकर तड़पते हैं। भगवान आदिनाथ से लेकर महावीर तक सभी ने अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया। अहिंसा के सिद्धांतों की पालना वो ही कर सकता है, जो प्राणी मात्र पर दया करता है। इसी सीख के तहत मंदिर प्रबंधन ने पंखों को किया है।