- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News As Soon As The Code Of Conduct Is Imposed The Officers Workers Are Divided In The North South 130 New Posts Are Found
अाचार संहिता लगते ही अफसरों-कर्मियों का उत्तर-दक्षिण में हुआ बंटवारा, 130 नए पद मिले
अाचार संहिता लगने के साथ ही काेटा नगर निगम में माैजूदा अधिकारियाें-कर्मचारियाें काे काेटा उत्तर व दक्षिण नगर निगम में बांटने का कार्य शुरू कर दिया। इंजीनियरिंग विंग व सफाई कर्मचारियाें काे छाेड़कर बाकी क्लेरीकल स्टाफ व अधिकारियाें का बंटवारा किया जा चुका है।
उत्तर नगर निगम में 1938 तथा दक्षिण नगर निगम में 2078 कर्मचारी-अधिकारी हाेंगे। साथ ही 130 नए पद की स्वीकृति भी काेटा काे मिल चुकी है। इसी तरह से निगम में जाे 697 परंपरागत पद चल रहे थे, उनकी अावश्यक्ता खत्म हाेने पर उन्हें अधिकारियाें ने खत्म करने की अनुशंसा डीएलबी से की थी। डीएलबी ने उसे भी मंजूरी दे दी है। अाचार संहिता लगने के साथ ही निगम चुनाव की तैयारियाें में जुट गया। गुरुवार काे इस संबंध में रनिंग कार्याें की लिस्ट तैयार करने से लेकर अाचार संहिता के पालन संबंधी कई अादेश जारी किए गए।
अभी इन डिपार्टमेंट्स की बिल्डिंग रहेगी काॅमन
गैरीज, गैरीज पूल, अग्निशमन, मेला प्रकाेष्ठ, संयुक्त विधि परामर्शी कक्ष, हिंदू धर्मशाला, कार्यकारी महिला हाॅस्टल, लाइब्रेरी, डीटीपी, गाैशाला, कायन हाउस का उपयाेग व कार्य काेटा उत्तर व दक्षिण नगर निगम में संयुक्त रूप से किया जाएगा।
कांग्रेस: आवेदन लेने का कार्य शुरू
कांग्रेस ने निगम चुनाव लड़ने के लिए पहले दिन उत्तर व दक्षिण नगर निगम के लिए 100 से अधिक कार्यकर्ताअाें ने फार्म लिया। फार्म भरकर जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च शाम 7 बजे तक रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने गुमानपुरा पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओ को आवेदन देकर प्रक्रिया की शुरूअात की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता फार्म दाेपहर 2 से शाम 6 बजे तक ले सकते हैं। कोटा उत्तर, दक्षिण के अलग-अलग रजिस्टर बनाए हैं। कोटा के 150 वार्डो में संचालन समिति के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। प्रत्येक वार्ड में आरक्षित स्थिति के हिसाब से पांच-पांच सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला, जनरल को सदस्य बनाया जाएगा। इस दाैरान पीसीसी सदस्य डॉ जफ़र मोहम्मद, संगठन महासचिव रामेश्वर सुवालका, जिला महासचिव डॉ. विजय सोनी, अनिल अरोड़ा, ब्लाॅक अध्यक्ष राजीव आचार्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश विजयवर्गीय, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू अादि उपस्थित थे।
भाजपा: पहले दिन लिए 100 फॉर्म
निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से गुरुवार से आवेदन देना शुरू कर दिया है। मोहन टॉकिज रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर शाम को कुछ कार्यकर्ताओं ने आवेदन लिए, जमा कराए। आवेदन पत्र कार्यालय में रोजाना शाम 5 से 8 बजे तक दिए और लिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने बताया कि प्रदेश द्वारा तय विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। इस क्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की कार्यशाला के लिए निगम उत्तर के चुनाव संयोजक लक्ष्मण सिंह खींची व कोटा दक्षिण निगम के चुनाव संयोजक जगदीश जिंदल को नियुक्त किया है। 23 मार्च को होने वाले युवा सम्मेलन के लिए संयोजक युवा मोर्चा अध्यक्ष गिर्राज गौतम, सह संयोजक महामंत्री देबू राही को बनाया है। महिला मोर्चा के सम्मेलन के लिए जिलाध्यक्ष अनुसुइया गोस्वामी को संयोजक एवं महामंत्री रेखा खेलवाल को सह संयोजक बनाया। पार्टी कार्यालय से करीब 100 लोगों ने आवेदन लिए।
चुनाव की तैयारी... पार्टी दफ्तरों में आवेदन लेने के लिए लगा रहा जमावड़ा
नए कार्य शुरू नहीं हाेंगे, चल रहे कार्याें की सूची मांगी: अाचार संहिता लगने के साथ ही अब शहर में काेई भी नए निर्माण कार्य के वर्कअार्डर जारी नहीं हाेंगे न ही किसी नए कार्य की घाेषणा की जा सकेगी। नए कार्याें के टेंडर भी जारी नहीं हाेंगे। जाे कार्य चल रहे हैं, वाे यथावत चलते रहेंगे। निर्वाचन अधिकारी ने वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्याें की सूची मांगी है।
अटक गया उद्घाटन: कैथूनीपाेल रेतवाली में नीलकंठ महादेव मंदिर के पास रास्ते में पड़े कचरे से निजात दिलाने को 8.25 लाख रुपए से अाधुनिक कचरा पाइंट बनाया गया था। इसका शुक्रवार काे इसका उद्घाटन किया जाना था, लेकिन एक दिन पहले ही अाचार संहिता लगने से मामला अटक गया।
इन िडपार्टमेंट में निगम का अलग-अलग काम हाेगा
निगम प्रशासक वासुदेव मालावत ने अादेश जारी कर राजस्व अनुभाग, कार्मिक फर्स्ट, कार्मिक सेकंड, जनस्वास्थ्य, निर्माण, मुख्य हेल्पलाइन, भवन िनर्माण, नियमन, लाॅ सेक्शन, अतिक्रमण, गाैशाला, विद्युत, अकाउंट्स, उद्यान, अारटीअाई, संपर्क पाेर्टल, खाद्य सुरक्षा, रिकार्ड रूम, सामान्य स्टाेर, केश विभाग, नल विभाग, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, महापाैर, अायुक्त, उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त का स्टाफ।
अायुक्त व उपायुक्त एक, अति. अायुक्त अलग-अलग
प्रशासनिक अधिकारी के कार्याें का विभाजन भी नगर निगम द्वारा करके अंतिम स्वीकृति के लिए डीएलबी काे भेज दिया गया है। इसमें दाेनाें नगर निगम के अायुक्त वर्तमान में वासुदेव मालावत ही रहेंगे। वहीं दाेनाें के उपायुक्त का जिम्मा भी एक ही उपायुक्त राजपाल सिंह काे दिया गया है। काेटा दक्षिण का अतिरिक्त अायुक्त कीर्ति राठाैड़ काे व दक्षिण का अतिरिक्त अायुक्त अशाेक त्यागी काे बनाया गया है।
नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन लेते कांगेस कार्यकर्ता।
भाजपा कार्यालय पर शुरू हुई अावेदन देने की प्रक्रिया।