मौसमी बीमारियों से बचाव को आयुर्वेदिक रस बांटेंगे
कोटा|मौसमी बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लाला लाजपतराय जनहित ट्रस्ट की ओर से 14 से 16 मार्च तक शॉपिंग सेंटर स्थित लाला लाजपतराय भवन में आयुर्वेदिक रस बांटा जाएगा। मैनेजिंग ट्रस्टी सुधीर जैन ने बताया कि तीनों दिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक यह रस निशुल्क बांटा जाएगा।