नांता कुंद-कुंदनगर से गिरधरपुरा तक भालू का मूवमेंट, टीम ने की ट्रैकिंग
शहर के नांता स्थित कुंद-कुंद नगर एरिया में पिछले दिनाें से भालू का मूवमेंट हाेने से क्षेत्रीय लाेगाें में दहशत बनी है। सूचना के बाद टेरिटाेरियल की टीम माैके पर पहुंची अाैर यहां ट्रेकिंग की, लेकिन भालू की साइटिंग नहीं हुई अाैर किसी भी तरह के एविंडेंस भी नहीं मिले। इसके बाद टेरिटाेरियल के कार्यवाहक डीसीएफ टी माेहनराज की गिरधरपुरा में भालू की सूचना पर टीम गिरधरपुरा पहुंची। यहां टीम ने ग्रामीणांे की मदद से भालू के मूवमेंट काे लेकर तलाशी की। लेकिन, यहां भी भालू नहीं मिला। वहीं, दूसरी अाेर यहां देर रात तक भालू नजर नहीं अाया।
लाडपुरा रेंजर संजय नागर ने बताया कि यहां टीम में वाइल्ड लाइफ से दिनेश नाथ के अलावा केशवरायपाटन के कार्यवाहक रेंजर घनश्याम मीणा भी माैके पर पहुंचे। टीम देर रात तक भालू की तलाश में जुटी रही। रेंजर नागर ने बताया कि कुंद-कुंद नगर में पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकािरियाें काे बताया जाएगा।
काेलीपुरा रेंज में शिकार की जानकारी पर गई टीम पर हमला, बाइक ताेड़ी
मुकंदरा रिजर्व के काेलीपुरा रेंज की टीम पर जंगली सुअर के शिकार की तस्दीक के लिए गई टीम पर हमला कर दिया है।
रिजर्व के स्टाफ की हमलावराें ने बाइक ताेड़ दी है। रेंजर जनक सिंह ने इस संबंध में अारके पुरम थाना में रिपाेर्ट दी है। घटना 10 मार्च की बताई जा रही है। विभाग के अनुसार 10 मार्च काे रिजर्व के धीरज कुमार, कमलेश कुमार अाैर भंवरलाल जीप अाैर बाइक लेकर मुखबिर की सूचना पर काेलीपुरा से जंगली सुअर के शिकार तस्दीक के लिए यहां के बद्रीलाल के मकान पर पहुंचे। इस दाैरान यहां उतरते ही यहां लाेगाें ने डंडे, पत्थराें से हमला कर दिया। इससे बाइक अाैर जीप काे नुकसान पहुंचा है। साथ ही वनकर्मियाें काे अंदरूनी चाेटें अाई हैं। एसीएफ अारएस भंडारी ने बताया कि इस मामले में विभाग के रेंजर जनकसिंह की रिपाेर्ट पर अारकेपुरम थाने में रिपाेर्ट दर्ज करवाई है। उन्हाेंने बताया कि रिजर्व में वन्यजीवाें के शिकार के मामले काे लेकर निगरानी के लिए वनकर्मियाें काे निर्देश दिए हैं।