- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News Bike Entered Into Roadside Truck Brother In Law And Brother In Law Died After Collision
सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, टक्कर के बाद जीजा और साले की मौत
चेचट. कोटा जिले के बड़ौदिया के पास मंगलवार को दो परिवारों की होली की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां सड़क दुर्घटना में जीजा और साले की दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ दो की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने होली खेलना बंद कर दिया और परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। हादसा सुबह चेचट-मोड़क रोड स्थित आटा मिल के पास हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोटा संजय नगर निवासी हितेश कोली पुत्र नेमीचंद कोली सोमवार को प|ी के साथ होली मनाने अपने ससुराल चेचट आया था। शाम को किसी काम से वह अपने साले पवन कोली पुत्र लक्ष्मण कोली उम्र 25 वर्ष चेचट निवासी के साथ बाइक से कोटा चला गया। जहां से दोनों मंगलवार तड़के वापस अपने ससुराल चेचट आ रहे थे। तभी, मोड़क रोड स्थित आटा चक्की के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों जीजा साले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क खून से सन गई। चेचट पुलिस ने मोड़क अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया।