पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने साैंपी जिम्मेदारियां

भाजपा ने बनाई घोषणा पत्र समिति

कोटा। नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने सभी ब्लाॅक अध्यक्षाें काे कांग्रेस कार्यालय में ही बैठकर फार्म जमा करवाने वालाें की मदद का जिम्मा साैंपा है।

शहर अध्यक्ष त्यागी ने कहा कि उम्मीदवारों किसी भी प्रकार की समस्या हो उसका शीघ्र समाधान किया जा सके, इसलिए यह व्यवस्था की गई है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अपने फॉर्म के साथ नगर निगम की एनओसी जमा करवाई। सभी आवेदनो की स्कूटनी कमेटी के अध्यक्ष एड.जगदीश ठाड़ा कर रहे हैं। कार्यालय में पीसीसी सदस्य डॉ जफर मोहम्मद, संगठन महासचिव रामेश्वर सुवालका, महासचिव डॉ. विजय सोनी, अनिल अरोड़ा, संजय यादव, नीरज शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप भाटिया, ब्लाक अध्यक्ष राजीव आचार्य, अनुराग गौतम, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू ने मोर्चा संभाल रखा है।

कोटा| निगम चुनाव को लेकर भाजपा अलग से कोटा का चुनाव घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके लिए शनिवार को एक समिति भी बना दी गई।

जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी ने बताया कि पार्टी ने स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव घोषणा पत्र जारी करने का फैसला किया है, मुद्दों को संकलित करने के लिए समिति बनाई है। समिति में भाजपा के वरिष्ठ नेता जटाशंकर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, पूर्व महापौर महेश विजय, सुमन शृंगी, पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास व पार्टी के जिला महामंत्री एवं महानगर मीडिया संयोजक अरविंद सिसौदिया को नियुक्त किया है। समिति को कहा कि वह दोनों नगर निगमों के लिए वहां के मुद्दों को शामिल करते हुए घोषणा पत्र तैयार करें। उधर, पार्टी कार्यालय से शनिवार तक 600 आवेदन पत्र लिए हैं। अब तक 285 फार्म जमा हुए हैं। आवेदन लेने व जमा करने के लिए रविवार को भी शाम 5 से रात 8 बजे तक पार्टी कार्यालय खुला रहेगा।
खबरें और भी हैं...