सर्राफा स्वर्णकार क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
कोटा| सर्राफा स्वर्णकार व्यवसायिक क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को जेके पैवेलियन स्टेडियम में शुरू हुई। शुभारंभ एसपी सिटी गौरव यादव ने किया। टूर्नामेंट के संयोजक आत्मदीप आर्य ने बताया कि इसमें सर्राफा, स्वर्णकार व्यापारियों सहित कारीगरों और मराठों की कुल आठ टीमें मैदान में उतरी हैं। सर्राफा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने कहा कि व्यापारियों के बीच खेलकूद का यह अनूठा आयोजन है। इस दाैरान पूर्व अध्यक्ष आनंद राठी, शैलेश सोनी, राजेंद्र सोनी, थोक सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अरूण जैन माैजूद थे। पहला मैच सर्राफा वॉरियर्स एवं मराठा राइडर्स के बीच हुआ, जिसमें सर्राफा वॉरियर्स 70 रनों से जीती। सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा तथा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।