पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बस केयर डे: रोडवेज बसों की स्थिति में लाएंगे सुधार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा | कोटा राजस्थान रोडवेज द्वारा अपनी पुरानी बसों की स्थिति सुधारने के लिए राजस्थान रोडवेज के एमडी नवीन जैन द्वारा नई योजना बनाई है। इसके तहत प्रदेश के डिपो में अपनी बस केयर डे योजना के तहत सप्ताह भर बसों का रखरखाव किया जाएगा। इसके लिए एमडी जैन ने सभी डिपो के प्रबंधक संचालकों को पाबंद किया है। कोटा डिपो के प्रबंधक संचालक अजय मीणा ने बताया कि रोडवेज बसों के फटे सीट कवर, लाइटें, साफ सफाई, डेंटिंग-पेंटिंग अादि काम किए जाएंगे। इससे बसों की स्थिति में सुधार की उम्मीद है। इस तरह किया जाएगा काम : प्रबंधक संचालक अजय मीणा ने बताया कि एमडी के आदेशों के अनुसार अपनी बस केयर डे योजना के तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग काम किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक डे में डिपो में सभी बसों में लगी लाइटों का चेक किया जाएगा। अगर कोई लाइट खराब होती है,तो उसको ठीक किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...