स्मार्ट कचरा पाॅइंट शुरू कराने का मामला कोर्ट पहुंचा
कोटा | शहर के आधुनिक कचरा पाॅइंट को शीघ्र शुरू करवाने का मामला कोर्ट पहुंच गया है। इसको लेकर वकील ने स्थाई लोक अदालत में जनहित याचिका दाखिल की है। अदालत ने गुरुवार को जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर 24 अप्रैल को जवाब तलब किया है। वकील लोकेश कुमार सैनी ने बताया कि नगर निगम द्वारा कोटा शहर में लगाए गए स्मार्ट कचरा पाॅइंटों का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। नगर निगम की ओर से लोगों को सफाई के लिए जागरूक करने के लिए लाखों रुपए का बजट खर्च करके शहर में स्मार्ट कचरा पॉइंट विकसित किए गए थे, परंतु इनका कोई उपयोग नहीं होने से बेकार पड़े हुए हैं।