चन्दन तिलक लगाकर व फूल पत्तियों से मनाया पर्व
सुन्दर विहार विकास समिति द्वारा सुन्दर विहार पार्क तलवंडी होली मिलन समारोह हुअा। अध्यक्ष मुरली मनोहर जैन, सचिव मनीष बंसल ने बताया कि समारोह में 150 परिवारों ने एक-दूसरे को चन्दन तिलक लगाकर, फूल पत्तियों से रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। इसमें कोटा व्यापार महासंघ महासचिव अशोक माहेश्वरी ने समिति का अभिनन्दन किया।