पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोटा के युवाअाें काे राेजगार देगी सीईएससी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेटा | सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का फैसला किया है। सीईएससी की तीन कम्पनियां केईडीएल, बीकेईएसएल व बीईएसएल कोटा, बीकानेर व भरतपुर में बिजली आपूर्ति कर रही हैं। अब कम्पनी की ओर से की जा रही भर्ती में राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों से इस साल पास होने वाले युवाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जा रहा है। सीईएससी के महाप्रबंधक एचआर अरुणाभ साहा ने बताया कि कंपनी ने वर्ष 2018-19 में कोटा इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की भर्ती की थी। इन लोगों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए कोटा व राजस्थान के युवाओं को ज्यादा मौका देने का फैसला लिया गया।
खबरें और भी हैं...