अभिभाषक परिषद के चाैहान अध्यक्ष और मालव महासचिव बने
अभिभाषक परिषद कोटा के शुक्रवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष बृजराज सिंह चाैहान, महासचिव रामबाबू मालव निर्वाचित घाेषित किए गए। वहीं उपाध्यक्ष अमित पाठक, संयुक्त सचिव दीपक शर्मा, पुस्तकालय सचिव अनूप श्रीवास्तव, अर्थ सचिव में अनमाेलकुमार काे विजयी घाेषित किया है। 9 कार्यकारिणी सदस्याें में पंकज मिश्रा, श्वेता विजयवर्गीय, साेनाली माथुर, दिनेश कुमार नामदेव, शक्ति शर्मा, हिम्मत महावर, ममता वर्मा, हेमा कुमारी कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह भाटी विजयी हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि परिषद के चुनाव के मतदान शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ। मतदाता वकील कतारबद्ध हाेकर मतदान करने पहुंचे। प्रत्याशी अंतिम समय तक मतदाताअाें काे लुभाते रहे। दाेपहर 3 बजे तक 1749 सदस्याें में से 1539 सदस्यों ने वोटिंग की। मतदान 88.45 प्रतिशत रहा। शाम 4 बजे मतगणना शुरू हुई। शाम सात बजे पहला परिणाम अर्थ सचिव का आया। इसमें अनमोल कुमार विजयी घोषित किए गए। इसके बाद एक के बाद एक पदाधिकारी का परिणाम घोषित होता रहा। सभी पदों के परिणाम आने के बाद सबसे लास्ट में अध्यक्ष, महासचिव का परिणाम रात साढे़ 10 बजे घाेषित किया गया। इस सभी पदों के विजयी प्रत्याशियाें व समर्थकाें ने अध्यक्ष पद के विजेता बृजराह िसंह चौहान को फूल मालाअाें से लाद दिया। मिठाई वितरण के साथ अातिशबाजी की।
किस प्रत्याशी काे कितने मत मिले
{अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
बृजराज सिंह चाैहान 824
मनाेज गाैतम708
{उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी
अमित पाठक646
रवि विजय575
विद्याशंकर गाेस्वामी282
{महासचिव पद
रामबाबू मालव492
गाेपाल चाैबे490
अमित शर्मा375
कन्हैयालाल शाक्यवाल169
{संयुक्त सचिव
दीपक शर्मा945
नरेश कुमार स्वामी473
साेबरन सिंह मीना96
{पुस्तकालय सचिव
अनूप श्रीवास्तव614
बबीता कुमारी अार्य613
देवेंद्र कुमार गाैड़287
{अर्थ सचिव पद
अनमाेल कुमार 689
अाशीष गाैतम 530
तरन्नुम 306
{कार्यकारिणी सदस्य
पंकज मिश्रा1052
श्वेता विजयवर्गीय989
साेनाली माथुर919
दिनेश नामदेव889
हेमा कुशवाहा786
शक्ति शर्मा852
हिम्मत महावर843
ममता वर्मा791
सुरेंद्र सिंह भाटी748
विजय सुमन669
ग्यारसीलाल गुर्जर633
अभिभाषक परिषद चुनाव 6 महिलाएं जीती : परिषद के चुनाव में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। कार्यकारिणी के 9 सदस्याें में 6 महिलाएं विजयी हुई। इनमें ममता वर्मा, श्वेता विजयवर्गीय, शक्ति शर्मा, साेनाली माथुर, हिम्मत महावर, हेमा कुशवाहा शामिल है। इन्हाेंने भी किया मतदान : 96 वर्षीय अब्दुल सलाम भी मतदान करने पहंुचे। वे अपने वकील साथियाें के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। इनके अलावा पूर्व उपजिला प्रमुख मनाेज शर्मा, हरिकृष्ण बिरला, रामकुमार दाधीच ने भी मतदान किया।
विजयी घोषित किए गए। इसके बाद एक के बाद एक पदाधिकारी का परिणाम घोषित होता रहा। सभी पदों के परिणाम आने के बाद सबसे लास्ट में अध्यक्ष, महासचिव का परिणाम रात साढे़ 10 बजे घाेषित किया गया। इस सभी पदों के विजयी प्रत्याशियाें व समर्थकाें ने अध्यक्ष पद के विजेता बृजराह िसंह चौहान को फूल मालाअाें से लाद दिया। मिठाई वितरण के साथ अातिशबाजी की।