पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाैथी पैदलयात्रा झाड़ोता हुई रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा|रंगबाड़ी स्थित भगवान देवनारायण मंदिर से महाआरती के बाद झाड़ोता के लिए पैदलयात्री रवाना हुई। युवा नेता शिवराज गुंजल ने यात्रा को हरी झंडी िदखाकर रवाना किया। जोधराज कोली ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जाे रंगबाड़ी, गन्दीफली, बालूहेड़ा होते हुए 4 दिन में देवधाम झाड़ोता पहुंचेगी। यात्रा में जगह-जगह से लोग जुड़ते जाएंगे। यात्रा का रात्रि विश्राम जहां होगा वहां जागरण भी हाेगा। साथ ही पदयात्री लोगों को पाॅलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की है। इस दाैरान पन्ना चाैहान, जगन्नाथ हरसल, सत्यनारायण मावरी, गोपाल बोड, हरीश खटाणा, आशीष गोचर, नंदलाल कसाणा, महेश घरड़, मागंीलाल चेची मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...