घासीराम-मुन्ना कामरेड काे याद किया
कोटा | गांधीवादी विचारधारा के संगठन जिला सर्वोदय मण्डल, सीपीआईएम, एमसीपीआईयू, कांग्रेस सेवादल, जलेस आदि संगठनों ने अब्दुल हम्मीद उर्फ मुन्ना कामरेड व शहीद घासीराम कामरेड की बरसी मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रम्हानन्द शर्मा ने की। संचालन कामरेड अब्दुल वहीद ने किया। एडवोकेट अरविन्द भारद्वाज, दूलीचन्द बोरदा, फतेहचन्द बागला, शब्बीर अहमद, हंसराज चाैधरी आदि ने दाेनाें जनवादी नेताअाें के जीवन पर प्रकाश डाला।