पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस ने स्कूटनिंग कमेटी बनाई, 2 दिन में अाए 477 अावेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा | कांग्रेस द्वारा निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताअाें के अावेदनाें की जांच के लिए 3 सदस्यीय स्कूटनिंग कमेटी बनाई है। 2 दिन में 477 अावेदन अाए, जिन्हें जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कमेटी अध्यक्ष जगदीश ठाड़ा काे साैंप दिए।

जिलाध्यक्ष त्यागी ने बताया कि समय कम होने के कारण एडवाेकेट जगदीश ठाड़ा की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय कमेटी बनाई है। अब तक जाे अावेदन अाए हैं, वे उन्हें साैंप दिए हैं, ताकि समय रहते सभी की जांच हाे सके। फार्म के साथ निगम के सेक्टर अाॅफिस से एनओसी लेकर जमा कराना अनिवार्य है। एनओसी के बगैर फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएंगे। शनिवार से निगम के सभी सेक्टर अाॅफिस पर एनओसी बनवा सकते हैं। कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण में चुनावों में लड़ने वाले इच्छुक कार्यकर्ताओं के अब तक 477 आवेदन जमा हुए हैं। कार्यकर्ताअाें का रुझान देखते हुए कार्यालय में 6 काउंटर लगवाए हैं। कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है। 150 वार्डों में संचालन समिति का कार्य पूर्ण चुका है। जिम्मेदारियां बांटी जा रही है। इस दाैरान कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी सदस्य डॉ. जफ़र मोहम्मद, उपाध्यक्ष राखी गौतम, संगठन महासचिव रामेश्वर सुवालका, महा सचिव डॉ. विजय सोनी, संजय यादव, अनिल अरोड़ा, नीरज शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप भाटिया, राजीव आचार्य, अनुराग गौतम उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...