पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब की आवंटित दुकानें बेच रहे ठेकेदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा। हाल ही में आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में शराब की दुकानों की लॉटरी के आवेदन लेकर उन्हें खोला गया है। इसमें कई लोग ऐसे भी है, जो शराब के काम की जानकारी नहीं रखते। एेसे में वे उनके नाम निकली शराब की दुकानों को ब्लैक में बेच रहे है। इससे राजस्थान सरकार को भी काफी नुकसान हो रहा है। शराब की दुकानों को अधिक कीमत में ब्लैक में खरीदने के कारण अनुज्ञाधारियों द्वारा आबकारी विभाग के नियमों को तोड़ा जा रहा है।

इस तरह की ब्लैक को रोकने के लिए राजस्थान आबकारी सेवा संघ द्वारा इसे रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। सेवा संघ के अध्यक्ष परमानंद पाटीदार ने बताया कि जब शराब की दुकानों को ब्लैक में बेचने की जानकारी मिली तो सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और इस तरह की कालाबाजारी रोकने के लिए आबकारी आयुक्त को ज्ञापन भेजा है। इसमें इस तरह के मामले को आयकर विभाग व आबकारी विभाग द्वारा शर्तों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की मांग की है। अगर विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं लेता है तो सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...