पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चारों मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, युवती व युवक को किया एडमिट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एमबीएस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना सस्पेक्टेड मानकर बुधवार को एडमिट किए गए चारों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें दो नेपाल व दो थाईलैंड से लाैटे थे। चारों काे डिस्चार्ज कर दिया गया है और घर पर आइसोलेशन में रहने काे कहा है।

सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि चारों के सैंपल जयपुर भेजे गए थे, जहां से आज रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उधर, गुरुवार को एमबीएस अस्पताल में 2 और मरीजों को संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इनमें एक रावतभाटा क्षेत्र की युवती है, जो जर्मनी से लौटी है। वहीं, एक युवक चीन से लौटा है, जो कोटा शहर का ही रहने वाला है। यह युवक कोरोना प्रभावित वुहान से करीब 600 किमी दूर जॉब करता है। इन दोनों को खांसी-जुकाम है। चिकित्सा विभाग की टीम ने आस्ट्रेलिया से आए एक पर्यटक की भी स्क्रीनिंग की है। यह पर्यटक शहर के एक होटल में रुका हुआ है। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में अब तक एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं है, 16 सैंपल टेस्ट हुए हैं, सभी निगेटिव आए हैं। हर विदेशी नागरिक की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।

संविदा नर्सिंग कर्मियों को दिया प्रशिक्षण : कोरोना और मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य भवन सभागार में संविदा नर्सिंग कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डॉ. घनश्याम मीना, डल्ब्यूएचओ के डॉ. राजेश गुप्ता, एंटोमॉलॉजिस्ट डीपी चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव और रोकथाम संबंधी सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि विदेशों से आने वाले नागरिकों की सूचना चिकित्सा विभाग को देकर स्क्रीनिंग आवश्यक रूप से कराएं।

रेलवे वर्कशाॅप, डीअारएम अाॅफिस में बायोमैट्रिक्स से हाजिरी बंद

कोराना वायरस के प्रकोप को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बायोमैट्रिक्स से हाजिरी बंद करने के अादेश दिए हैं। रेलवे वर्कशाॅप अाैर डीअारएस अाॅफिस में बायोमेट्रिक्स मशीन से हाजिरी बंद कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेलवे के जोन मुख्यालय व मंडलों को अादेश जारी किए हैं कि रेलवे कर्मचारियों की बायोमैट्रिक्स मशीन पर हाजरी नहीं ली जाए। रेलवे वर्कशाॅप के अधिकारी ने बताया कि 6 मार्च से हाजिरी बायोमैट्रिक्स मशीन से नहीं ली जा रही है। कारखाने के सभी 2300 कर्मचारियाें की मैनुअल हाजिरी ली जा रही है। डीअारएम कार्यालय में भी बायोमेट्रिक्स से हाजिरी बंद है।

ड्राइवर, गार्ड लाॅबी में डिस्पोजेबल स्ट्राॅ से हाे रहा ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट : कोटा में ड्राइवर अाैर गार्डों की ड्यूटी से पहले डिस्पाेजेबल स्ट्राॅ से ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट हाे रहा है है। इनकाे ड्यूटी से पहले ब्रेथ एनेलाइजर में फूंक मारनी होती है। ये जांच से कर्मचारी के शराब का सेवन करने का पता चल सकता है। यहां डिस्पोजेबल स्ट्राॅ के साथ सेनेटाइजर भी रखा गया है। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह के कोटा अागमन पर उन्हें पोर्टेबल एनेलाइजर से जांच करवाने की मांग की थी।

नगर निगम ने भी बंद की बायाेमैट्रिक्स हाजिरी : काेराेना वायरस के संबंध में एहतियात बरतते हुए नगर निगम ने शुक्रवार से मुख्यालय सहित सभी सेक्टर अाॅफिसाें में बायाेमैट्रिक्स हाजिरी काे बंद करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने काेराेना वायरस के चलते पिछले दिनाें एडवाइजरी जारी की थी कि बायाेमैट्रिक्स मशीन का उपयाेग बंद कर दिया जाए। गुरुवार काे नगर निगम प्रशासक वासुदेव मालावत ने इसके लिए अादेश जारी कर दिए।
खबरें और भी हैं...