कोरोना: व्यापार संघ लोगों को जागरूक करे
कोटा| कोटा सर्राफा संघ रामपुरा का होली मिलन समारोह देवली अरब रोड़ पर हुआ। कोटा सर्राफा संघ के अध्यक्ष भगवान लड्डा, सचिव लेखराज गौतम ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रान्ति जैन, महासचिव अशोक माहेश्वरी रहे।
वहीं, जेसीआई कोटा चम्बल का होली मिलन मनाया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जॉन प्रेसिडेंट रवि अग्रवाल व वाइस प्रेसिडेंट नम्रता जोशी रहे। संयोजक हृषिकेश- पारूल बागला, गिरिराज-रुचि बांगला, नवनीत स्वाति मूंदड़ा ने बताया कि अध्याय के लगभग सभी सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया।