पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • Kota News Rajasthan News Corona Virus Will Now Be Investigated In Jhalawar Medical College Report Will Be Received On The Same Day

कोरोना वायरस की जांच अब झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में होगी, उसी दिन मिलेगी रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज पॉजिटिव हैं या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए अब जांच रिपोर्ट का दो-तीन दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब यह जांच झालावाड़ मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी विभाग की एडवांस वायरल रिसर्च एंड डाइग्नोस्टिक लेबोरेट्री में हो जाएगी। साथ ही जिस दिन सैंपल दिया जाएगा, उसी दिन कुछ घंटों बाद जांच रिपोर्ट मरीज के सामने होगी। जांच रिपोर्ट जल्दी मिलने पर मरीज का इलाज भी जल्दी शुरू होगा। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद भारत सरकार द्वारा देश की 32 लेबोरेट्री और राजस्थान में तीन लेबोरेट्री को कोरोना वायरस की जांच करने लिए चयनित किया गया है। इनमें झालावाड़ मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। इसके अलावा जयपुर एसएमएस व जोधपुर कॉलेज की लेबोरेट्री का चयन हुआ है।

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज को कोरोना वायरस की जांच करने की अनुमति मिलने पर अन्य जिलों से भी सैंपल यहां भेजे जाएंगे। यहां तक कि हाड़ौती के तीन जिले कोटा, बूंदी व बारां में भी कोई संदिग्ध मरीज या पर्यटक सामने आता है उसका सैंपल यहां भेजा जाएगा। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. योगेंद्र तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच अब हमारे मेडिकल कॉलेज की एडवांस वायरल लेबोरेट्री में की जाएगी। अभी तक कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज सामने आने पर उनके सैंपल जयपुर व पुणे भेजे जाते थे। ऐसे में जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लगते थे।

इनकी होगी जांच

आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने जांच के साथ गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार कोरोना वायरस की जांच के लिए कैटेगरी तय की गई है। इसमें कोरोना वायरस से प्रभावित देश से आने वाले लोग या उस देश से आए व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच होगी। इसके अलावा कोई पॉजिटिव मरीज सामने आया हो और उसके संपर्क में आने वाले परिजन व अन्य की ही कोरोना वायरस की जांच होगी।


खबरें और भी हैं...