इतना सन्नाटा कोरोना का है भाई
आज कोटा फ्रंट पेज की सभी खबरें कोरोना वायरस से जुड़ी हुई क्योंकि इसे लेकर चिंता बढ़ रही है।
चुनाव में हजारों लोग लाइनों में लगेंगे, हर वोटर ईवीएम पर बटन दबाएगा। यह एक तरह से वायरस के फैलाव का पूरा इंतजाम होगा। सरकार को चाहिए कि चुनाव टाल दें, स्थिति नॉर्मल होने के बाद चुनाव कराए जाएं। हम 22 मार्च को नेफ्रोलॉजी अपडेट कान्फ्रेंस कर रहे थे, उसे ही हमने स्थगित कर दिया। क्योंकि इस वक्त भीड़ इकट्ठी करना उचित नहीं है।
चुनाव अायाेग काे इस संबंध में साेचना चाहिए
सरकार अाैर चुनाव अायाेग काे इस संबंध में विचार करना चाहिए। चुनाव के दाैरान हर जगह भीड़ रहेगी। भीड़ न रहे ये संभव नहीं है अाैर भीड़ जहां हाेगी वहां बचाव भी संभव नहीं है। एेसे में चुनाव अागे खिसकना चाहिए। -राकेश साेरल, पूर्व उपमहापाैर
कांग्रेस अाैर भाजपा के नेता बाेले- अभी चुनाव ठीक नहीं
एेसे समय में निगम चुनाव नहीं करवाए जाने चाहिए। चुनाव ताे फिर हाे जाएंगे, लेकिन यदि चुनावी भीड़ भाड़ में काेई काेराेना की चपेट में अा गया ताे भारी पड़ जाएगा। - संदीप शर्मा, विधायक काेटा दक्षिण
निगम के चुनाव जब इतने दिनाें तक टाल दिए गए ताे कुछ दिन अाैर टालने में काेई हर्ज नहीं है। एेसे समय में चुनाव करवाकर संक्रमण फैलने का खतरा माेल लेना सही नहीं है।
- कल्पना देवी, विधायक लाड़पुरा
विपक्ष तैयार हाे ताे निगम चुनाव टाले भी जा सकते हैं। विपक्ष को विश्वास में लेकर ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। -रामनारायण मीणा, विधायक पीपल्दा
कॉलेजों में बंद होगी बायाेमैट्रिक अटेंडेंस
काॅलेज शिक्षा अायुक्तालय की अाेर से गवर्नमेंट अाैर प्राइवेट काॅलेजाें में बायाेमैट्रिक द्वारा उपस्थिति बंद के अादेश जारी कर दिए हैं। काॅलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डाॅ. केएम गवेंद्रा ने बताया कि काेराेना वायरस काे राेकने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी उपस्थिति बायाेमैट्रिक मशीन में न लगाकर उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कराएं। स्वास्थ्य विभाग की अाेर से काेराेना वायरस के बचाव के लिए जारी एडवाइजरी की पालना की जाए।
काॅन्फ्रेंस स्थगित
कोटा में 22 मार्च को होने जा रही नेफ्रोलॉजिस्ट अपडेट काॅन्फ्रेंस स्थगित कर दी गई है। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. केके पारीक ने बताया कि कोराेना वायरस को लेकर भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा बरती जा रही एहतियात को देखते हुए यह फैसला किया गया है, जल्द ही नई तिथि घोषित करेंगे।
हैल्पलाइन नंबर
}कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग कोटा के हेल्पलाइन नंबर
}मोबाइल नंबर : 9530390428 व 9829145729
}मेल आईडी : kota_idsp078@yahoo.co.in
}कंट्रोल रूम : 0744-2329259
अांगनबाड़ी केंद्राें में नहीं हुई छुट्टियां
राज्य सरकार ने स्कूल-काॅलेज अाैर अन्य शैक्षणिक संस्थाअाें काे 30 मार्च तक बंद रखने के अादेश जारी किए हैं। लेकिन अांगनबाड़ी केंद्र खुल रहे हैं। तीन से छह साल के बच्चे अांगनबाड़ी केंद्राें पर पहुंच रहे हैं। राजस्थान अांगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ की प्रदेशाध्यक्ष शाहिदा खान ने बताया कि अांगनबाड़ी केंद्राें में भी छुट्टी होनी चाहिए। इस संंबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीअाे प्रभा मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में केंद्र बंद रखने के अादेश नहीं मिले हैं।
ब्रांडेड सेनेटाइजर बाजार से हुए गायब; मास्क 150 का, वसूल रहे 400 रुपए
सिटी रिपोर्टर | कोटा
शहर में भी अभी तक काेराेना वायरस का काेई केस सामने नहीं अाया है, लेकिन लाेग इसे लेकर काफी जागरूक हैं। हालत ये हाे गई है कि बाजाराें से ब्रांडेड सेनेटाइजर खत्म हाे गए हैं अाैर मास्क की मनमानी कीमतें वसूली जा रही हैं। दैनिक भास्कर ने दादाबाड़ी, जवाहर नगर, विज्ञाननगर, गुमानपुरा, काेटड़ी अाैर नयापुरा इलाके मंे जाकर करीब 20 से अधिक मेडिकल शाॅप्स पर पूछताछ की अाैर सभी जगह मास्क काफी महंगे बिक रहे हैं। जाे एन 95 मास्क 150 रुपए में मिलता था, उसके 400 रुपए लिए जा रहे हैं। वहीं 5 रुपए के नाॅर्मल मास्क की कीमत 30 से 35 रुपए हाे गई है। एक वाॅशेबल मास्क 50 रुपए मंे बिक रहा है। इधर, ज्यादातर दुकानाें पर एक ही कंपनी का सेनेटाइजर मिल रहा है। हर दुकान पर 535 रुपए प्रिंट का सेनेटाइजर मिल रहा है।
महिला डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव, नेपाल से लौटा एक मरीज भर्ती
हैल्थ रिपोर्टर | कोटा
कोरोना वायरस संदिग्ध मानते हुए एमबीएस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट की गई महिला चिकित्सक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनका सैंपल झालावाड़ मेडिकल कॉलेज की एडवांस लैब में भेजा गया था, जहां से शनिवार को रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अब उन्हें डिस्चार्ज करके होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। महिला चिकित्सक देहरादून गई थीं, वहां से लौटने से अब तक उन्हें खांसी-जुकाम के लक्षण थे।
उधर, एमबीएस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शनिवार को एक और मरीज को एडमिट किया गया है। यह वृद्ध भी नेपाल से लौटा है और उसी दल का सदस्य है, जिसके कई सदस्य पहले आइसोलेशन में रह चुके। हालांकि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
ट्रेन यात्रियाें के संपर्क में अाने वाली चीजों को सेनेटाइजर से कर रहे साफ
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | कोटा
कोरोना वायरस को देखते हुए रेलवे ने कोच के हैंडल, टाॅयलेट के दरवाजे व स्टेशन की बुकिंग विंडो के अासपास के क्षेत्र की सेनेटाइजर से सफाई का काम शुरू कर दिया है। दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर स्थित कोटा मंडल से होकर लंबी दूरी की 102 ट्रेनें रोज चलती हैं। सुपरफास्ट ट्रेनों में अाॅनबोर्ड सफाईकर्मी लगाए हैं। यात्रियों के संपर्क में अाने वाले ट्रेनों के कोच के हैंडल, टाॅयलेट के हैंडल, रेलवे प्लेटफार्म के बुकिंग विंडो, वेटिंग हाॅल के दरवाजे को सेनेटाइजर से साफ करें।
रेलवे अस्पताल में बनाया कंट्रोल रूम : रेलवे अस्पताल में अाइसोलेशन वार्ड तैयार किया है, कंट्रोल रूम भी बनाया है। किसी भी रेलकर्मियों या रेल यात्री में कोराना वायरस से संबंधित लक्षण दिखाई दें तो इसकी सूचना हैल्प लाइन नम्बर 9001017864 पर दे सकते हैं।
भास्कर सवाल : जब स्कूल, कॉलेज, कोचिंग व सिनेमा सब बंद, तो
5 अप्रैल को चुनाव क्यों
1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले में एके हंगल का डायलॉग अभी तक लोगों काे याद है। इसमें वे पूछते हैं-इतना सन्नाटा क्यों है भाई! आज कोरोना वायरस के कारण शहर में भी यही हालात हो गए हैं...
कांग्रेस भाजपा
निर्माता /निर्देशकराज्य सरकार
रिलीज डेट5 अप्रैल
संदर्भनिगम चुनाव
हम तो चुनाव कराएंगे
डॉ. गिरीश माथुर, सीनियर फिजिशियन
हमारे यहां चुनाव का मतलब है कई दिन तक बड़ी-बड़ी संभाएं, रैलियां और जुलूस...। जाहिर है, हजारों लोग इसमें शामिल होंगे। ऐसे में वायरस फैलने की पूरी संभावना रहेगी। वैसे भी ईवीएम यूनिट पर बटन दबाने से संक्रमण की आशंका पूरी रहेगी। इसलिए सरकार को तत्काल चुनाव स्थगित कर देना चाहिए।
काेटा | काेराना वायरस के असर काे देखते हुए राज्य सरकार ने 30 मार्च तक स्कूल, काॅलेज, काेचिंग अाैर सिनेमा हाॅल बंद कर दिए हैं। इस वजह से शनिवार काे शहर में सन्नाटा सा पसरा नजर अाया। काेचिंग संस्थानाें की अाेर से स्टूडेंट्स के लिए हैल्प लाइन शुरू कर दी है। संस्थानाें की अाेर से डाउट क्लीयर के लिए 50-50 स्टूडेंट्स पर सब्जेक्टवाइज मैंटर भी लगा दिए हैं। इसके लिए व्हाट्एस ग्रुप भी बना दिए हैं। वहीं, हर संडे काे हाेने वाले काेचिंग्स एग्जाम काे देखते हुए अाॅनलाइन प्राेसेस शुरू कर दी है। एप के माध्यम से भी स्टूडेंट्स एग्जाम दे सकेंगे।
शनिवार काे शहर के सभी 16 सिनेमा स्क्रीन बंद हाे गईं। इनमें अभी बागी-3 और अंग्रेजी मीडियम फिल्म चल रही थीं। महीने की सबसे बड़ी फिल्म सूर्यवंशी की 24 मार्च की रिलीज टाल दी गई है। फिल्म रिप्रेजेंटेटिव गाैरी खान ने बताया कि 30 मार्च तक शहर के सिनेमा हाॅल्स काे 50 लाख का नुकसान हाे जाएगा। काेराेना का असर सैंड स्टाेन इंड्रस्ट्रीज पर पड़ने लगा है। एक्सपाेटर्र बीएल गुप्ता ने बताया कि पिछले दाे तीन दिन से अाॅर्डर कम हाेने लगे हैं। यूराेप के शहराें से 15 से 20 फीसदी अाॅर्डर अचानक कम हाे गए हैं। मेरे हिसाब से राेज करीब 20 लाख रुपए का घाटा हाेगा।
बाेर्ड परीक्षाएं रहेंगी जारी, शेष क्लास की बची परीक्षाएं स्थगित : सीबीएसई बाेर्ड परीक्षाएं थथावत जारी रहेंगी। वहीं, अन्य कक्षाअाें की परीक्षाएं स्थगित कर दी हंै। काेटा सहाेदया सीबीएसई स्कूल्स काॅमप्लेक्स के अध्यक्ष इंजीनियर प्रदीपसिंह गाैड़ ने बताया कि जिन कक्षाअाें में एक अथवा दाे पेपर बाकी हैं, उनमें बच्चाें की साल भर की परफाेर्मेंस के अाधार पर पेपर संबंधित व्यवस्था की जा सकेगी। उन्हाेंने बताया कि 30 मार्च तक स्कूलाें में शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे।
**
भास्कर खास
विशेषज्ञ बोले-जब स्कूल व कॉलेज बंद तो फिर चुनाव क्यों, बीमारी फैली तो संभाल नहीं पाएंगे
काेराेना वायरस के हालात काे देखते हुए जनहित में नगर निगम चुनावों को टालना चाहिए। सरकार अाैर चुनाव अायाेग इस संबंध में काेर्ट काे वर्तमान हालाताें की जानकारी देकर समय मांगे।
-अनिल सुवालका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष
चुनाव के दाैरान एेसा हाे नहीं सकता कि भीड़ ना अाए। सभा से लेकर मतदान तक भीड़ रहेगी। एेसे में एक बार महामारी की स्थिति कंट्राेल में अा जाए, उसका एनालिसिस कर लिया जाए। उसके बाद चुनाव करवाना चाहिए। -सुनीता व्यास, पूर्व उपमहापाैर
चुनावों को आगे खिसकाना सही फैसला रहेगा
जब चुनाव पहले भी टाले जा चुके हैं ताे एक बार फिर टल सकते हैं। अभी ताे प्रदेश अाैर देश में महामारी का संकट है। एेसे में चुनाव टालना किसी राजनीतिक निर्णय की बजाय जनहित का निर्णय हाे सकता है। ये समय ठीक नहीं हैं। - देवेंद्र चाैधरी मामा, पूर्व पार्षद
चुनाव के दौरान संक्रमण की संभावना अिधक हो जाएगी। एेसे में चुनाव की तारीखाें काे लेकर दुबारा से विचार किया जाना चाहिए। ताकि कोरोना की आशंका बचा जा सके।
- ईश्वर गंभीर, पूर्व पार्षद
हर तरह एेहतियात बरत रहे हैं, लाेगाें काे भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर रहने की सलाह दी जा रही है ताे फिर चुनाव कैसे हाेंगे। चुनाव घर में बैठकर ताे हाे नहीं सकते। बूथाें पर भी लाइनें लगेगी। तारीखें अागे बढ़ानी चाहिए। - महेश गाैतम लल्ली, पूर्व पार्षद
चुनाव अायाेग अाैर सरकार काे निर्णय करना है। चुनाव में भीड़ भी हाेगी अाैर लाेगांे से संपर्क भी करना पड़ेगा। ये भी सही है कि चुनाव पहले ही काफी समय तक टल चुके हैं। एेसे में काेई बीच का रास्ता निकालना चाहिए। - मंजू मेहरा, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस
जब स्कूल-काॅलेज अाैर सिनेमाघर सहित हर भीड़भाड़ वाली जगह पर राेक लगा दी। सीएम खुद शादी समाराेह काे छाेटा करने की सलाह दे रहे हैं ताे चुनाव पर भी विचार कर इन्हें अागे िखसकाना चाहिए। - विवेक राजवंशी, पूर्व पार्षद
जब बायाेमेट्रिक्स मशीन से वायरस फैलने का खतरा है ताे वाे खतरा ताे ईवीएम पर भी रहेगा। एक-एक ईवीएम पर सैकड़ाें मतदाताअाें के अंगूठे लगेंगे। एेसे में चुनाव काे अागे खिसकाने के संबंध में विचार करना चाहिए।-दिलीप पाठक, पूर्व पार्षद
केंद्र सरकार ने इसे महामारी घाेषित कर एडवाइजरी जारी कर दी। राज्य सरकार ने स्कूल-काॅलेज बंद करवा दिए ताे फिर चुनाव क्याें करवाए जा रहे हैं। एेसे समय में चुनाव करवाना ठीक नहीं है। इन्हें अागे खिसकाना चाहिए। - बृजेश शर्मा नीटू, पूर्व पार्षद
और इधर सतर्कता
बाजार में हो रही लूट
मेडिकल अपडेट