- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News Cyclists From Jaipur Reached Ketta To Deliver The Message Of Niragi Rajasthan And Organ Transplant
निराेगी राजस्थान अाैर अाॅर्गन ट्रांसप्लांट का संदेश देने के लिए काेटा पहुंचे जयपुर के साइक्लिस्ट
कोटा | निरोगी राजस्थान अाैर अाॅर्गन ट्रांसप्लांट के तहत जयपुर के साइक्लिस्ट की टीम शनिवार काे काेटा पहुंची। जयपुर के टीम लीडर बृजेंद्रसिंह पारला के नेतृत्व में जयपुर से राजस्थान का साइकिल टूर कर काेटा ये टीम चित्ताैड़गढ़ हाेते हुए उदयपुर, जाेधपुर, पुष्कर हाेते हुए जयपुर पहुंचेगी। टीम द्वारा सात दिन में 1250 किमी की यात्रा पूरी की जाएगी। टीम में शामिल जयपुर के निलांग माखरिया ने बताया 20 मार्च को टीम जयपुर पहुंचेगी। इसका पूरा मकसद निराेगी राजस्थान अाैर अाॅर्गन ट्रांसप्लांट का संदेश प्रदेश की जनता काे देना है। उन्हाेंने बताया कि टीम में व्यवसायी रेनू भी शामिल हंै। उन्हाेंने पेरिस में 92 घंटे में 1200 किमी साइकिल का सफर तय किया है।