दिनदहाड़े बदमाश ने महिला का पर्स लूटा, पुलिस पकड़ नहीं पाई
गुमानपुरा घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास रविवार दोपहर बाइक सवार एक बदमाश ने चलती बाइक पर महिला का पर्स लूट लिया। बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गया। बदमाश का पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश ने मौका पाकर पुलिस को चकमा दे दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की है।
सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि भुवनेश शृंगी अपनी प|ी के साथ बाजार में खरीददारी करने आई थी। वो घाेड़े वाले बाबा से इंद्रागांधी सर्किल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सैकंड वाइफ होटल के पास एक बदमाश ने चलती बाइक पर झप्पट्टा मारकर महिला का पर्स लूट लिया। लोगों व पुलिस ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वो पकड़ा नहीं जा सका। पर्स में करीब 10 हजार रुपए, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज रखे थे।