अलग-अलग क्षेत्रों से मूक बधिर युवक-युवती लापता
शहर में कैथूनीपोल और कुन्हाड़ी दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक युवक और एक युवती लापता हो गए हैं, परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। लेकिन, उनका पता नहीं लग रहा है। दोनों मूकबधिर हैं। युवक 9 दिनों से लापता हैं, वहीं युवती बुधवार से गायब हैं। कैथूनीपोल पुलिस ने बताया कि दीपक कुमार मूक बधिर है। उसकी उम्र 25 वर्ष, रंग सांवला, लंबाई 5 फीट 6 इंच है। उसने लाल रंग की शर्ट व आसमानी रंग की जिंस पहनी है। जो 2 मार्च 2020 को शाम 6 बजे से लापता है। पिता जगदीश प्रसाद ने पुलिस को शिकायत दी है। वहीं, कुन्हाड़ी पुलिस ने बताया कि दशरथ सिंह ने शिकायत दी है, जिसमें कहा है कि 11 मार्च शाम 4 बजे से चंबल कॉलोनी निवासी उनकी भांजी गिरजा कंवर लापता है। वो मूकबधिर है। उसकी उम्र 29 वर्ष, रंग गोरा, लंबाई 5 फीट है। जिसने सफेद सलवार पहनी है।