रेलवे काॅलोनी की दशा सुधारने की मांग
कोटा | वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा बुधवार को मंडल इंजीनियर वर्कर्स कोटा को रेलकर्मचारियों की रेलवे आवास, सड़कों की खस्ता हालत सुधारने के लिए ज्ञापन दिया।
यूनियन कोषाध्यक्ष इरशाद खान ने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने 03 से 14 फरवरी तक कोटा मंडल में रेलकर्मी चेतना यात्रा का आयोजन किया। इसमें यूनियन ने प्रत्येक कार्यस्थल, रेलवे आवास, रेलवे काॅलोनी में जनसम्पर्क कर एक-एक रेलकर्मचारी से समस्याएं एकत्रित की। कोटा में व्याप्त समस्याओं का एक ज्ञापन बनाकर सहायक मंडल इंजीनियर वर्क्स को दिया। इसमें रेलवे काॅलोनी की साफ-सफाई, रेलवे आवासों के कोर्ट यार्ड, दीवारों का प्लास्टर, पाथे वे, फर्श, दरवाजे खिड़की, छत लीकेज, कमरों का फ्लोरिंग, फेन्सिंग की समस्याएं शामिल हैं। सहायक मंडल इंजीनियर वर्क्स ने एसके गर्ग ने समस्याओं पर तुरन्त एक्शन देकर निराकरण का आश्वासन दिया।