रेलवे में लार्जेज स्कीम के वंचित अाश्रितों को भी मिलेगी नियुक्तियां
कोटा | लार्जेज स्कीम वंचित अाश्रितों को नियुक्ति मिलेगी। इस बारे में पश्चिम मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी ने अादेश जारी कर दिए हैं।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के अब्दुल खालिक ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम शैलेन्द्र सिंह 6 मार्च को जब कोटा-चित्ताैड़गढ़ खंड के निरीक्षण के लिए कोटा पहुंचे। उस समय मजदूर संघ ने जीएम से मांग की थी कि 27 अक्टूबर 2017 से पूर्व मेडिकल हो चुके हैं।
उन्हें लार्जेज स्कीम में नियुक्ति दी जाए। इस पर महाप्रबंधक द्वारा संघ को इस मुद्दे पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन संघ के पदाधिकारियों को दिया था। अब इस बारे में अादेश जारी कर दिया है।