पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धारीवाल बोले-बच्चों की मौत पर सबने राजनीति की, काम हमने शुरू कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एमबीएस व जेकेलोन अस्पताल में बुधवार को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने 70 करोड़ के विकास कार्यों की नींव रखी। एमबीएस में नया ओपीडी ब्लॉक बनेगा और जेकेलोन अस्पताल में 156 बेड का नया इनडोर ब्लॉक बनेगा। एमबीएस परिसर में हुए समारोह में दोनों मंत्रियों ने जेकेलोन में नवजात बच्चों की मौत के मामले में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

धारीवाल ने कहा कि यह मुद्दा चला और 4-5 दिन अखबारों में खबरें आई तो हमें भी दुख हुआ कि कोटा की बदनामी हो रही है। उस वक्त मेरी भी आलोचना होने लगी थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां दुनियाभर के नेता आ गए... पता नहीं कौन-कौन आ गए... कोई आकर यह कहने लग गया कि जिम्मेदारी तय करो। वहीं, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि भाजपा ने बच्चों की मौत के मुद्दे पर भरपूर राजनीति करने का प्रयास किया, लेकिन मैं गुजरात सीएम विजय रूपाणी की तरह भागा नहीं, बल्कि हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा-धारीवाल विजनरी लीडर हैंं। कोटा में खूब काम कराते हैं, लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि जनता मौका आने पर ऐसे लोगों को भी हाैसला नहीं देती। कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी के चेयरमैन भवानी सिंह देथा, संभागीय आयुक्त एलएन सोनी, डीआईजी रविदत्त गौड़, कलेक्टर ओम कसेरा, कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना माैजूद थे।

डेढ़ माह में काम शुरू, डेढ़ साल में पूरा करेंगे : धारीवाल

धारीवाल ने कहा कि जब जेकेलोन अस्पताल में बच्चों की मौत का मुद्दा उठा तो हम भी दुखी हुए। मैंने उसी वक्त सीएम से बात की और उन्हें बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हम नया काम कराने जा रहे हैं। डेढ़ माह में ये काम शुरू हो रहे हैं और डेढ़ साल में इन्हें पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मैं उस पूरी टीम को भी बधाई देता हूं, जिसने डेढ़ माह में डीपीआर, टेंडर और वर्कऑर्डर का प्रोसेस पूरा कर लिया। वर्तमान में कोटा में 2000 करोड़ के काम चल रहे हैं और इन कार्यों के बाद 2000 करोड़ के काम और शुरू करेंगे। सिटी पार्क देखने काबिल हाेगा, लोग सेवन वंडर्स से पहले सिटी पार्क देखने जाएंगे। चंबल रिवर फ्रंट को दुनिया देखेगी।

हम कथनी और करनी में फर्क नहीं रखते : रघु शर्मा

रघु शर्मा ने कहा कि दो माह पहले बच्चों की मौत के मुद्दे पर जमकर राजनीति की गई। मैंने उस वक्त भी कहा कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति मत करो, और भी बहुत सारे मुद्दे होते हैं। दिल्ली से मेरे मित्र मीडिया को लेकर आए, फाइव स्टार होटलों में उन्हें ठहराया, आप सब जानते हैं। उन्होंने फिर से बच्चों की मौत के आंकड़े दोहराए और कहा कि हमारे वक्त बच्चों की मृत्यु दर कम हुई है। मैंने भाजपा नेताओं से यह भी आग्रह किया कि कोटा में रोजाना डेलिगेशन भेज रहे हो, एक बार गोरखपुर, राजकोट व अहमदाबाद भी भेज देते। यह सब कोटा को बदनाम करने की साजिश थी। हम लोग कहते हैं और करके दिखाते हैं। हम कथनी और करनी में फर्क नहीं रखते।

लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि जनता मौका आने पर ऐसे लोगों को भी हाैसला नहीं देती। कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी के चेयरमैन भवानी सिंह देथा, संभागीय आयुक्त एलएन सोनी, डीआईजी रविदत्त गौड़, कलेक्टर ओम कसेरा, कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना माैजूद थे।

मैंने यह तो नहीं कहा कि ‘मैं शर्मिंदा हूं’: धारीवाल बोल रहे थे, तभी मंच पर बैठे हैल्थ मिनिस्टर ने कहा कि सबकुछ हुआ, लेकिन मैंने यह तो नहीं कहा कि ‘मैं शर्मिंदा हूं’। फिर धारीवाल ने कहा कि आप क्यों कहोगे, आपके अच्छा काम हो रहा है।

हमारी सरकार पर कोई आंच नहीं : मप्र में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर धारीवाल ने कहा कि इन लोगों को जब जनता रिजेक्ट कर देती है तो ये ऐसे ही काम करते हैं। राजस्थान सरकार पर कोई आंच नहीं है।
खबरें और भी हैं...