पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रावास निर्माण पर की चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय रेगर महासभा कोटा संभाग छात्रावास निर्माण समिति की बैठक हुई। होली मिलन समारोह भी मनाया गया। इसमें संभाग की सम्पूर्ण कार्यकारिणी की बैठक हुई। रेगर समाज छात्रावास भवन निर्माण में होने वाले निर्माण की जानकारी दी गई। आगामी समय में छात्रावास में होने वाले नवनिर्माण की प्लानिंग की गई।

दानदाताओं की चर्चा भी हुई। कोटा संभाग की मीटिंग में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री मोडूलाल जी मुख्य अतिथि रहे, अध्यक्षता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनलाल आलोरिया, विशिष्ठ अतिथि रामदेव जेलिया, गम्भीर सिंह जाटोलिया, संभागीय अध्यक्ष प्रेमचंद रेगर, संभाग प्रभारी पारस वर्मा, वरिष्ठ संभाग उपाध्यक्ष जगदीश रेगर, सलाहकार भैरूलाल मचलपुरिया, उपाध्यक्ष चौथमल जबडोलिया, उपाध्यक्ष माणकचंद कांसोटिया, सलाहकार बृजराज वर्मा, महासचिव उमाकांत वर्मा, युवा अध्यक्ष जसवंत रेगर, अशोक रेगर, राजेन्द्र रेगर अादि
उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...