पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्री सर्राफा बोर्ड के फागोत्सव में हुई कोटा के विकास पर चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फूलों से होली खेली

रोटरी क्लब कोटा का रंग बरसे होली मिलन समारोह का आयोजन क्लब परिसर में किया गया। क्लब सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। क्लब अध्यक्ष सुनील बाफना ने बताया कि समारोह में क्लब सदस्यों द्वारा आधुनिक समस्याओं पर हास्य व्यंग्य से भरपूर नाटक की प्रस्तुतियां दी। महिला सदस्यों द्वारा आधुनिक मुगले आजम नाटक का मंचन किया।

कोटा| श्री सर्राफा बोर्ड द्वारा शुक्रवार रात को होली स्नेह मिलन समारोह में फागोत्सव मनाया। इसमें व्यापार में चल रही मंदी की आर्थिक महामारी और कोटा के विकास पर चर्चा की है।

समारोह में संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने कहा कि पिछले कई वर्षों से आर्थिक मंदी के कारण व्यापार धंधे चौपट है और ऐसे में कोरोना वायरस के खौफ ने व्यापारियों, उद्योगपतियों को और चिंतित कर दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री धारीवाल द्वारा पर कोटा के भीतर चंबल रीवर फ्रंट, गुमानपुरा पुलिया, सब्जीमंडी में नया रोड, पार्किंग स्थल आदि के निर्माण से यहां के व्यापारियों में एक नई आशा की किरण जगी है। मुख्य अतिथि समाजसेवी अमित धारीवाल ने कहा कि कोटा में चहुंमुखी विकास प्रगति पर है।

विशिष्ट अतिथि नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेश बिरला ने कहा कि शीघ्र ही कोटा में हवाई सेवा को पंख लगेंगे। इससे व्यापार उद्योग धंधे को एक नई दिशा मिलेगी। इसके लिए सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लगातार प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम में कोटा व्यापार महासंघ अध्यक्ष क्रांति जैन, महासचिव अशोक माहेश्वरी ने भी संबोधित किया।
खबरें और भी हैं...