पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंसर से जूझ रहे मरीज के लिए डोनेट की एसडीपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा | एमबीएस अस्पताल के कैंसर वार्ड में भर्ती बापू नगर कोटा जंक्शन निवासी 18 वर्षीय हर्ष के लिए निजी लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रियंका सैनी ने एसडीपी डोनेट की। टीम जीवनदाता के संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि हर्ष के पिता आशीष सोनी सुबह से ही ओ पॉजिटिव एसडीपी के लिए घूम रहे थे। इसी बीच किसी के कहने पर उन्होंने हमसे संपर्क किया। हमारी टीम के सदस्य गगन मिश्रा व नितिन मेहता ने सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया तो डॉ. प्रियंका ने अपने पति कुलदीप से बात की और एसडीपी डोनेट करने की इच्छा जाहिर की। काॅलेज में परीक्षा का माहौल था, लेकिन वे अपना काम छोड़कर पति के साथ एमबीएस ब्लड बैंक पहुंची और एसडीपी डोनेट की।
खबरें और भी हैं...