डाॅ. अाशुरानी काेटा विवि में रिसर्च डायरेक्टर नियुक्त
कोटा| काेटा यूनिवर्सिटी की अाेर से जारी अादेश के अनुसार प्याेर एंड अप्लाइड केमेस्ट्री डिपार्टमेंट की डाॅ. अाशुरानी काे रिसर्च डायरेक्टर नियुक्त किया है। यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डाॅ. अारके उपाध्याय ने अादेश जारी कर डाॅ. अाेपी ऋषि के स्थान पर नियुक्त किया है। उन्हाेंने बताया कि यह अादेश यूनिवर्सिटी वीसी की अनुमति से जारी किए हैं। यह तत्काल प्रभावी हाेंगे।