- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News Dr At The National Metal Scrap Art Symposium Bhartika Made Of 500 Fort Scraps Was Special
नेशनल मेटल स्क्रैप आर्ट सिम्पाेजियम में डाॅ. भारतीका 500 किलाे स्क्रैप से बनाया बर्ड बाॅथ रहा खास
कोटा| गवर्नमेंट अार्ट्स काॅलेज में ड्राइंग डिपार्टमेंट की विभागाध्यक्ष डाॅ. शालिनी भारती द्वारा स्क्रैप से तैयार किया गया बर्ड बाथ का डिस्प्ले जयपुर में आयोजित नेशनल मेटल स्क्रैप आर्ट सिम्पाेजियम में किया गया। एक हाेटल में अायाेजित इस कार्यक्रम में देश के नामी 10 मूर्तिकारों ने भाग लिया। डाॅ. भारती ने बताया कि ये सिम्पाेजियम में हैल्प इन सूफरिंग संस्था के सहायतार्थ किया हैं। इन कलाकारों ने स्क्रैप से ऊंट से लेकर उल्लू, हाथी, घोड़ा, गेंडा, बिल्ली, फ़्लाई कैचर बनाए हैं। यहां 10 से 15 फीट के एरिया कवर करती कलाकृतियां लगी। डाॅ. भारती द्वारा तैयार बर्ड बाथ अाकर्षण का केंद्र बना रहा। उन्हाेंने बताया कि यहां सभी कलाकारों के स्क्रैप से भी वेस्ट स्क्रैप बचा उसी के बचे स्क्रेप से आकार निकाल कर उन्होंने ये बर्ड बाथ बनाया। यह 500 किलाे वजनी अाैर करीब 8 फ़ीट चौड़ा अाैर करीब 10 फ़ीट ऊंचा है।
मेल डेमीनेंट ग्लाेब पर पंख फैलाए, इस बर्ड्स की काे दिखाया। उन्हाेंने कहा कि इस पंख फैलाए का प्रतीक यह भी है कि अब स्त्री भी पुरुषाें की दासता से मुक्त हाेकर उनमुक्तता से काम करने लगी है। पंख फैलाए बर्ड्स इसकी का प्रतीक है। इसे हैल्प इन सर्फिंग की मैनेजिंग ट्रस्टी टिमी कुमार को भेंट किए। डाॅ. भारती ने बतमाया कि मेटल स्क्रैप मूर्ति का यह पहला वर्क है। उल्लेखनीय है कि जयपुर में अायाेजित इस टीम में काॅर्डीनेटर टीम में शालिनी भारती, हेमरना, पूजा भार्गव, जसबीर अादि शामिल हुए।