डॉ. नैनीवाल ने की कुचली एड़ी की सर्जरी
कोटा| कोटा निवासी कालू मोहम्मद की एड़ी 17 जनवरी को एक्सीडेंट में बुरी तरह कुचल गई थी। प्रारंभ में उसने सोचा कि यह अपने आप ही ठीक हो जाएगी। लेकिन दर्द ज्यादा बढ़ा तो वह चिकित्सकों के पास पहुंचा, लेकिन अनेक चिकित्सकों ने मना कर दिया। प्लास्टिक सर्जन डॉ. अखिलेश नैनीवाल ने मरीज को तुरंत भर्ती कर प्लास्टिक सर्जरी की। पैर के मांस से नई एडी बनाई गई। अब मरीज स्वस्थ है।