अाठवीं बाेर्ड परीक्षा अाज से, 30 मिनट पहले हाेगी एंट्री
काेटा | डाइट प्रशासन की अाेर से अाठवीं बाेर्ड (प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा) की परीक्षाएं गुरुवार से 135 सेंटर पर शुरू हाेंगी। परीक्षा में 28 हजार 371 स्टूडेंट्स का नामांकन है। इनमें 15 हजार 932 गवर्नमेंट स्कूलाें के स्टूडेंट्स शामिल हैं।
प्रभारी अाठवीं बाेर्ड मंजुला द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां शुरू हाे चुकी हैं। परीक्षा दाेपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक हाेगी। परीक्षा के लिए डाइट की अाेर से 4, ब्लाॅक के 6 अाैर डीईअाे की अाेर से 1 उड़नदस्ते का गठन किया गया है। द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए सात कलेक्शन सेंटर अाैर एक मूल्यांकन सेंटर बनाया गया है। सेंटर में 30 मिनट पहले स्टूडेंट्स की एंट्री हाेगी। परीक्षाएं 23 मार्च तक हाेंगी। डाइट की अाेर से जारी टाइम टेबल के अनुसार परीक्षाअाें का संचालन हाेगा। डाइट काेटा में परीक्षा के लिए कंट्राेल रूम बनाया गया है।