यूरो किड्स स्कूल ने खेलकूद दिवस मनाया
कोटा | यूरो किड्स स्कूल कोटा जंक्शन में बच्चों ने खेलकूद दिवस उत्साह से मनाया। प्रिंसीपल दीप्ति मेहमी ने बताया कि प्ले से एचकेजी के बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। पीजी कक्षा के बच्चों ने कैप्टन अमेरिका एवं नर्सरी के बच्चों ने बेटमैन व बेटगर्ल की दौड़ का प्रदर्शन किया। यूरो जूनियर व यूरो सीनियर ने सूर्य नमस्कार आसन किये। दोनों कक्षाओं के बच्चों ने स्पाइडर और आयरन मैन दौड़ में भाग लिया। सभी को पुरस्कृत किया गया। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का उत्साह बढ़ता है ओर वे स्टेज पर बिना हिचक के प्रस्तुति देते हैं।