संकल्प पूरा करने के लिए करवाया नेत्रदान
कोटा|रामगंजमंडी निवासी फतेहलाल जंगम एमबीएस हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थे। देर रात उनका निधन हो गया। जंगम रेलवे के रिटायर कर्मचारी थे। 21 फरवरी 2020 को जंगम ने नेत्रदान का संकल्प लिया था। इसी को पूरा करने के लिए उनके पाैत्र चेतन ने सूचना नेत्र रोग विभाग की सहायक आचार्य डॉ. भारती आहूजा को दी।