फागाेत्सव की रही धूम, नयापुरा में सांस्कृतिक संध्या अाज
शहर में हाेलिका दहन अाज हाेगा। इससे पहले रविवार काे शहरभर में फागाेत्सव की धूम रही। जगह-जगह फागाेत्सव व हाेली मिलन समाराेह हुए। अपना घर में विमंदित लेागाें ने फूलाें से हाेली खेली अाैर फाग के गानाें पर जमकर नृत्य किया। इस दाैरान कलेक्टर अाेम कसेरा भी उनका उत्साह बढ़ाते रहे। वहीं, नयापुरा, सब्जीमंडी, गांवड़ी सहित अन्य जगहाें पर बनी हाेली में झांकियाें के दर्शन शुरू हाे गए। यहां लाेग झांकियां देखने के लिए उमड़े। इन हाेलियाें का दहन अाज हाेगा। नयापुरा हाेली में हैदराबाद एनकांउटर, चंबल माता सहित अन्य झांकियां बनाई गईं है। यहां अाज सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेगा। इसमें मुख्य अतिथि शांति धारीवाल हाेंगे। वहीं गांवड़ी में शारदा विकास समिति की अाेर से बनाई गई हाेली में चंबल रिवर फ्रंट की झांकी सजाई गई है। संरक्षक राजीव अाचार्य ने बताया कि इसे देखने के लिए लाेग शाम से अाने लगे थे। अाज यहां हाेलिका दहन हाेगा।
वहीं, तलवंडी बी शिव मन्दिर में फागोत्सव मनाया गया। भोले शिव की सुंदर झांकी बनाई। सारी महिलाएं रंग बिरंगे कपड़े पहन कर सज के आईं सुंदर राधा कृष्ण भी महिलाएं बनीं।। सभी ने सुंदर भजनों पर डांस किया। एकता शर्मा ने बताया कि सभी को सुखी होली खेलने का संदेश दिया।
अग्रवाल सोशल ग्रुप ने मनाया फागोत्सव
अखिल भारतीय महाराजा श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप कोटा संभाग के संभागीय अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि सोशल ग्रुप महिलाओं ने फागोत्सव मनाते हुए महिलाओं को विविध व्यंजन बनाने की विधि की कार्यशाला आयोजित की।
इसी अवसर पर इक्कीस महिलाओं का सम्मान किया गया है। महिला मण्डल की टीम को मोमियान पंचायत के माननीय अधयक्ष कैलाश गुप्ता द्वारा शपथग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई ।
वहीं जिले की महिला अध्यक्ष प्रीती गोयल को सर्वसम्मति से बनाया गया। वहीं जिला महामंत्री पद पर माया अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गीता मित्तल कोषाध्यक्ष के लिए नेहा गुप्ता प्रचार प्रसार मंत्री सुनीता गोयल मिडिया मंत्री मीना अग्रवाल को चुना गया। सभी महिलाओं ने फागोत्सव का आनन्द उठाया।
सुंदर धर्मशाला में आज हाेगा हाेलिका महाेत्सव
सुंदर धर्मशाला नवयुवक मंडल सेवा समिति की अाेर से हाेलिका महाेत्सव का कार्यक्रम अाज हाेगा। मंडल अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा अाैर सुरेश गुप्ता ने बताया कि यहां सामाजिक झांकियां अाैर सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेंगे। इसमें भारत माता की झांकी, गिर्राज धरण की 56 भाेग की झांकी, राधाकृष्ण की झूलन की झांकी अाकर्षण का केंद्र रहेगी।
महिलाओं ने खेली होली
सिंधी समाज ने मनाया हाेली मिलन समाराेह
हाेली खेलन पधाराे नंदलाल...
बांके बिहारी की फाग संकीर्तन यात्रा अाज
अपना घर में विमंदितों के साथ मनाया फाग
श्रीनाथपुरम रामजानकी मंदिर से निकाला संकीर्तन
हैरिटेज विंडो:रियासतकाल में खास थी नाबड़ा व हाथियाें की हाेली
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण जिला महिला महासभा केशवपुरा विकास पार्क मे फागोत्सव मनाया गया। इसमें इसमें जिलाध्यक्ष बीना शर्मा, जिला महामंत्री प्रतिभा गौतम, कोषाध्यक्ष नीता शर्मा, सुनीता गौतमा, प्रियंका गौतम, िगरजा देवी, प्रीति गौतम ने आदि कार्यकारिणी महिलाओं ने भाग लिया।
सरस्वती शारदा विकास समिति की ओर से सिविल लाईन्स में होली की झांकी सजाई है। होली संरक्षक राजीव आचार्य, अध्यक्ष श्याम मीणा ने बताया की हाेली में श्याम बाबा का जागरण होगा।
अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब ने अग्रवाल सेवा सदन में महिलाओं ने फाग महोत्सव मनाया गया।
अग्रवाल समाज की महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर फाग महोत्सव पर राधा रानी के संग फूलों की होली खेली गई और नृत्य किए गए छोटी छोटी गईया ,फागुन आयो रे नंदलाल जैसे मीठे मीठे भजनों की प्रस्तुति के साथ महिलाओं ने राधा रानी के संग रास किया और फूलों की होली खेली। दीप अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, महेंद्र कुमार जैन द्वारा होली के भक्ति गीतों के साथ लोक गीतों की प्रस्तुति दी।
सिंधी जनरल पंचायत संस्थान की अाेर से रविवार काे शांति प्रकाश अाश्रम में हाेली मिलन समाराेह मनाया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष अाेम अाडवानी ने की। मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा थे। शमशेर परमानी ने बताया कि समाज के देवी-देवताअाें काे याद करते हुए लकी ड्राॅ निकाले गए। इसमें दाे वजीर एक महामूर्ख बनाया गया। इस दाैरान काेराेना वायरस की राेकथाम के लिए मास्क भी वितरित किए गए। संस्थाध्यक्ष अाेम अाडवानी ने व्यापारियाें काे अापस में एक-दूसरे से हाथ न मिलाकर नमस्कार करने की सलाह दी। समाराेह में चंदन अाहूजा, वरंदमल, सतीश गाेपलानी, महेंद्र वासवानी, हरीश चाैथवानी, प्रकाश लालवानी, बलराम दसवानी माैजूद थे।
गढ़ पैलेस बृजनाथजी मंदिर में फागाेत्सव मनाया गया। अायाेजन में काेटा रियासत की पूर्व युवरानी कल्पना देवी ने ठाकुरजी के सम्मुख फागाेत्सव पर नृत्य भी किया। राव माधाेसिंह म्यूजियम ट्रस्ट के क्यूरेटर पं. अाशुताेष दाधीच ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में महिलाअाें ने नृत्य किया, गुलाल लगाई।
काेटा. बांके बिहारी मंदिर समिति की अाेर से साेमवार काे ब्रज फाग उत्सव व नगर संकीर्तन परिक्रमा निकाली जाएगी। जाे सुबह 6 बजे राधा कृष्ण मंदिर तलवंडी से शुरू होगी। जाे विभिन्न मार्गो से होती हुई तलवंडी सर्किल, ओपेरा रोड, महावीर नगर द्वितीय सब्जी मंडी, केशवपुरा रंग बाड़ी रोड, घटोत्कच सर्किल, होती हुई श्री बांके बिहारी मंदिर रंगबाड़ी पहुंचेगी। वहां से हर मास को होने वाले पारंपरिक परिक्रमा करेगी। स्थान स्थान पर परिक्रमा में भक्तों का स्वागत होगा।
परिक्रमा मार्ग हरि नाम संकीर्तन से गुंजायमान होगा। चारों ओर भक्त राधे राधे का नाम जपते चलेंगे। फाग के ब्रज के भजनों पर लोग नाचते गाते इत्र-फूल की होली खेलते हुए नगर से गुजरेंगे। रास्ते में स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। 35 से अधिक संस्थाओं का परिक्रमा में सहयोग है। परिक्रमा में सात घोड़े, दो ऊंट गाड़ी 10 झांकियां व भजन मंडली 5 फूल बरसाने की गाड़ियां, दो इत्र बरसाने की गाड़ियां, भक्तों पर इत्र की फुहार करते हुए एवं फूल बरसाते हुए चलेंगीं। परिक्रमा के पश्चात सफाई गाड़ी द्वारा सफाई की जाएगी।
जगह-जगह व्यंजनों मिठाई, फल, कचोरी, समोसा, आलू बड़ा, फ्रूट क्रीम का प्रसाद बांटा जाएगा। जयश्रीकृष्ण मित्र मंडल भामाशाह मंडी के 100 से अधिक कार्यकर्ता, श्रीबांके बिहारी युवा मंडल, श्री बांके बिहारी सेवा संस्थान के युवा भक्तों द्वारा परिक्रमा की व्यवस्था संभाली है। परिक्रमा मार्ग को सफाई कर और लाइनिंग की हुई है।
अपना घर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें शहर के लोगों ने भाग लिया। आश्रम के सचिव मनोज जैन अदिनाथ ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर अाेम कसेरा रहे। यहां आवासीय प्रभुजी ने उत्साह के साथ फागाेत्सव मनाया। आयोजकों द्वारा जरूरतमंदों के साथ हर्बल होली को ध्यान में रखकर फूलों की पत्तियों के साथ विभिन्न कलाकार राधा कृष्ण की भूमिका में नृत्य करते हुए आवासीय लोगों के संगीत पर थिरके। वे मस्ती में एेसे थिरक रहे थे, जैसे हाेली का पूरा अानंद ले रहे हाें। संस्थाएं, सेवाभावी लोगों एवं सेवासाथियों ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। सभी ने आवासीय जरूरतमंदों के साथ पल बिताए। इसी के साथ शिखर स्पेशल स्कूल के मानसिक अस्वस्थ बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस दाैरान जैन समाज के जेके जैन ने बताया कि इस दाैरान कमल जैन व देवेंद्र टाेंग्या ने शादी सालगिरह मनाई। कमल ने 21, देवेंद्र ने 11 हजार रुपए दिए।
राम जानकी मंदिर श्रीनाथपुरम बी सेक्टर में होली के उत्सव पर फागोत्सव मनाया गया,इसमें सुंदर झांकियां सजाई गई और डीजे साउंड के साथ नगर कीर्तन निकाला। राम जानकी मंदिर बनखंडी हनुमान मंदिर महाकाल मंदिर चौथ माता मंदिर एवं गणेश व्यायामशाला के हनुमान जी की परिक्रमा करते हुए वापस श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में पहुंचकर आरती होने के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया । इस दौरान प्रदूषण का ध्यान रखते हुए सभी लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ में होली मनाई। राम जानकी मंदिर अध्यक्ष हनुमान सिंह जी राजावत द्वारा यह जानकारी दी गई
काेटा रियासतकाल में होली नाबड़ा और हाथियों की खास थी। नाबड़ा की होली में राजा और प्रजा में भेदभाव नहीं होता था। जनता अाैर प्रजा में इस उत्सव में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं रहता था। इतिहासकार डॉ. जगत नारायण ने बताया कि रियासतकाल में नाबड़ा की होली विशेष हाेती थी। महाराव बाग से 11 बजे गढ़ पहुंचते थे। वो पतंगी रंग की पोशाक पहनकर निकलते थे। उस समय तोप दागी जाती थी। वे रास्ते में रंग के फव्वारों से वो भिगोते निकलते थे। लाडपुरा, सोदास घाट पर गुलाल गोटा फेंकते हुए निकलते थे। इसके बाद चंबल में नाबड़ा के पास बोट लगाई जाती थी।