पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • Kota News Rajasthan News Female Doctor Corona Suspected Stirred Up After Receiving Patient Information From Dubai

महिला डॉक्टर कोरोना सस्पेक्टेड, दुबई से आए मरीज की सूचना मिलने से मचा हड़कंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेट हॉस्पिटलों को 5-5 बेड रिजर्व करने के निर्देश: सीएमएचओ ने बताया कि हमने कोटा के सभी प्रमुख निजी हॉस्पिटलों को कहा है कि 5-5 बेड कोरोना आइसोलेशन के लिहाज से तैयार रखें। यदि जरूरत पड़ती है तो हम प्राइवेट हॉस्पिटलों की भी मदद लेंगे।

कोटा की एक महिला चिकित्सक को कोरोना संदिग्ध मानते हुए शुक्रवार को एमबीएस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है। उनका सैंपल लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी। वे गत दिनों देहरादून-ऋषिकेश घूमने गई थीं। घूमने के दौरान ही सफर में विदेशी भी उनके आसपास रहे थे। चिकित्सा विभाग के मुताबिक, महिला चिकित्सक 7 मार्च को कोटा से गई थीं और 12 मार्च को कोटा लौटीं। उन्हें खांसी-जुकाम की शिकायत 6 मार्च से ही थी। उन्हें आइसोलेशन में रखा है और परिवार के अन्य सदस्यों को भी आइसोलेट रहने को कहा गया है। उधर, एक दिन पहले जिन दो मरीजों के सैंपल लिए गए थे, दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि कोटा में 52 लोग सर्विलांस पर हैं, इनमें 7 विदेशी नागरिक हैं। शुक्रवार को हमें एक निजी हॉस्पिटल के ओपीडी से सूचना मिली थी कि एक मरीज दुबई से आया है, वह हार्ट संबंधी समस्या के चलते डॉक्टर को दिखाने पहुंचा था। मरीज की स्क्रीनिंग कर ली गई है, उसे किसी तरह के लक्षण नहीं है। अब वह अपने मूल निवास टोंक गया है, वहां के सीएमएचओ को अवगत करा दिया है। दुबई को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि राजस्थान में दुबई रिटर्न मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, स्टेशन रोड स्थित एक होटल में स्विट्जरलैंड के नागरिक आने की सूचना पर उसकी भी स्क्रीनिंग कराई गई है, मरीज को आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।

डॉक्टरों को दिया प्रशिक्षण : कोरोना वायरस रोकथाम को लेकर बीसीएमओ व चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया। संयुक्त निदेशक डॉ. आरके लवानिया ने कहा कोरोना को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि कोटा में 52 लोग सर्विलांस पर हैं, इनमें 7 विदेशी नागरिक हैं। शुक्रवार को हमें एक निजी हॉस्पिटल के ओपीडी से सूचना मिली थी कि एक मरीज दुबई से आया है, वह हार्ट संबंधी समस्या के चलते डॉक्टर को दिखाने पहुंचा था। मरीज की स्क्रीनिंग कर ली गई है, उसे किसी तरह के लक्षण नहीं है। अब वह अपने मूल निवास टोंक गया है, वहां के सीएमएचओ को अवगत करा दिया है। दुबई को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि राजस्थान में दुबई रिटर्न मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, स्टेशन रोड स्थित एक होटल में स्विट्जरलैंड के नागरिक आने की सूचना पर उसकी भी स्क्रीनिंग कराई गई है, मरीज को आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।

अब झालावाड़ भेजे जा रहे सैंपल, उसी दिन मिल रही रिपोर्ट : कोटा से कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल अब जयपुर की बजाय झालावाड़ भेजे जा रहे हैं। वहां से उसी दिन रिपोर्ट मिल रही है, जिस दिन सैंपल जमा कराया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...