पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एकजुट होकर चुनाव लड़ें और कमल का फूल खिलाएं : गुंजल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा | निगम चुनाव की तैयारियों के संबंध में कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने शुक्रवार को नयापुरा स्थित कार्यालय पर प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में जाने से पहले यूडीएच मंत्री जनता को यह बताएं कि केईडीएल को 10 दिन में भगाने के वादे का क्या हुआ। आमजन को भी मंत्री से यह सवाल करना चाहिए। झूठे वादे करने वाली कांग्रेस से आज पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। पूर्व विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता तैयारी कर लें और नगर निगम चुनाव में एकजुट होकर कमल का फूल खिलाएं। सवा साल में इस सरकार ने एक धेले का काम नहीं किया, बल्कि हमारी सरकार के स्वीकृत कार्यों को ही रोक दिया। अब उन्हें फिर से शुरू कराकर शिलान्यास एवं लोकार्पण की नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में यदि एकराय होकर चुनाव लड़ेंगे तो पार्टी के हित में रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता आवेदन करें। इस मौके पर वरिष्ठ नेता वासुदेव पाल, हरिहर गौतम, पंकज साहू, शिव नारायण शर्मा, किशन प्रजापति, सत्यप्रकाश लोधा सहित कोटा उत्तर के पूर्व पार्षद मौजूद रहे।

नगर निगम चुनाव को लेकर शिव सेना ने की बैठक : शिव सेना ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पर बैठक रखी गई। बैठक में शिव सेना जिलाध्यक्ष आरके प्रजापति ने बताया कि आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर 16 और 17 मार्च को शिव सेना के संभाग प्रमुख का दो दिवसीय कोटा संभाग का दौरा रहेगा। इसके बाद शिव सेना के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। नगर निगम चुनाव में अपने प्रत्याशियाें को उतारेगी। इस अवसर पर उपस्थित उपाध्यक्ष लोकेश गौतम, कार्यालय मंत्री नरेंद्र प्रजापति उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...