पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोलाईकलां में गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, स्क्रैप जलकर राख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| होली के मौके पर सोमवार को बारां हाइवे पर पोलाईकलां गांव स्थित एक गत्ता फैक्ट्री परिसर में सुबह भीषण आग लग गई। आग फैक्ट्री में रखे स्क्रैप में लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और दूर तक स्क्रैप में लगी आग का धुअां उठने लगा। जब लोगों ने आग और धुअां देखा तो सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी। सूचना पर कोटा से 4 दमकलों को रवाना किया गया। जब तक दमकलें वहां पहुंची काफी स्क्रैप जलकर राख हो चुका था। दमकलों ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

फायर ऑफिसर देवेन्द्र गौतम ने बताया कि ग्रामीणों व पुलिस की सूचना पर कोटा स्थित सब्जीमंडी व श्रीनाथपुरम फायर स्टेशन से 4 दमकलें रवाना की गई थी। दमकलों की मदद से करीब 5 घंटों में आग पर काबू पाया जा सका। दोपहर करीब 3 बजे आग पर काबू पाया गया। आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारण फिलहाल सामने नहीं आए हैं। गौरतलब है कि इसके पहले फैक्ट्री के लोगों व ग्रामीणों ने काफी प्रयास किए थे, लेकिन वे आग पर काबू नहीं पा सके थे। आग में लाखों का माल खाक होने की संभावना जताई जा रही है।
खबरें और भी हैं...