फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार
कोटा | गुमानपुरा पुलिस ने फायरिंग करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि 1 मार्च को शॉपिंग सेन्टर में फायरिंग हुई थी। राहिल उर्फ शाहबुद्दीन पुत्र नूर मोहम्मद उम्र 27 वर्ष निवासी आदर्शनगर बंजारा कॉलोनी ने रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा कि राहिल उर्फ शाहबुद्दीन उसके मित्र शोयब उर्फ काला के साथ 1 मार्च को रात को जा रहा था। वहां दो बाइकों पर शुभम मेहरा, कमल चौगा, सुमित, पवन व अन्य आए और उसे जान से मारने की नीयत से 3-4 फायर किए। पुलिस ने मामले में शिवराज गुर्जर उर्फ बटला निवासी घोड़ा बस्ती को गिरफ्तार किया है।