- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News Follow Dharma So That The Cremated Children Can Stop The Pre Wedding Shoot Gyan Sagar Maharaj
धर्म का पालन कराे, ताकि संस्कारित हाें बच्चे, प्री-वेडिंग शूट बंद कराे: ज्ञान सागर महाराज
तलाक में कमी लाअाे : बच्चे धर्म से दूर हाेते जा रहे हैं। एेसे में वे विदेशाें में नाैकरियां करने चले जाते हैं। वहां उन्हें मन पसंद का खाने काे नहीं मिलता। उनके विचार बदल जाते हैं। एेसे में उनकी शादियाें के बाद तलाक तक नाैबत अा जाती है। एेसे मंे इनकाे कम करने की जरुरत है। बच्चाें काे अगर हाॅस्टल में या कहीं भी जैन भाेजन नहीं मिले ताे उसे कहीं कमरा लेकर रहना चाहिए। इससे संस्कार बने रहे, परिवार के विघटन की नाैबत नहीं सके।
आह्वान: काेराेना से डरने की जरूरत नहीं है, केवल सावधानी रखें
नहीं है। उन्हाेंने जैन अधिकारियाें से कहा कि वे बैंक की सभी जानकारियाें काे व्यापारी अाैर मध्यमवर्गीय परिवाराें काे दें अाैर उनका लाभ दिलवाएं। रिटायर्ड बैंक अधिकारी भी इस काम काे बेहतर तरीके से करें। उन्हाेंने सभी अधिकारियाें काे राेज मंदिर जाने के लिए कहा। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एवं वर्तमान में कार्यरत 250 बैंक कर्मियों के अतिरिक्त सकल दिगम्बर जैन समाज कोटा के अध्यक्ष विमल जैन, नांता, संरक्षक राज मल पाटोदी, कार्याध्यक्ष जेके जैन एवं प्रकाश बज उपस्थित रहे। जैन बैंकर्स फोरम कोटा यूनिट के अध्यक्ष प्रकाश जैन ठोरा ने बैंकर्स फोरम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं कोटा इकाई द्वारा की जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 80 वर्ष के 11 बुजुर्ग बैंक साथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। फोरम के केंद्रीय उपाध्यक्ष आरके जैन ने संगठन की उपयोगिता बताई।
महाराज ने कहा कि काेराेना फैलते ही पूरी दुनिया अब जैन समाज की संस्कृति काे मनाने के लिए तैयार है। जैन समाज के सिद्धांत जीअाे अाैर जीनाें का है। छाेटे-छाेटे जीवाें की रक्षा समाज करता है। समाज पूरी तरह से शाकाहारी है। अब पूरी दुनिया मांसाहार से दूर हाे रही है। जैन समाज काे काेराेना से ज्यादा डरने की जरुरत नहीं है। बस सब लाेगाें काे थाेड़ी सावधानी रखने की जरुरत है। छींकने वालाें से एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर रहे। बार-बार साबुन से हाथ धाेएं।
कोटा| अखिल भारतवर्षीय जैन बैंकर्स सम्मेलन आचार्य ज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में जैन जनउपयोगी भवन, आरोग्य नगर पर हुअा। इसमें जहां ज्ञान सागर महाराज ने बैंककर्मियाें काे समाज के मध्यम वर्गीय परिवार अाैर व्यापारियाें काे सहयाेग देने का अाह्वान किया। वहीं, उनकाे धर्म से जुड़ने की भी नसीहत दी। कहा कि व्यस्त समय में से समय निकाल कर राेज मंदिर जाएं। इससे बच्चाें पर भी असर पड़ेगा। बच्चाें काे सांस्कारित करें अाैर प्री वेडिंग शूट अाैर महिला संगीत काे पूरी तरह से बंद कर दें। प्री वेडिंग शूट के फाेटाे अाैर वीडियाे दिखाने वाली शादी मंे जाएं, लेकिन वहां खाना खाकर नहीं अाएं। केवल लिफाफा देकर अा जाएं। इससे दूसरे परिवाराें काे सबक मिलेगा।
उन्हाेंने कहा िक महिला संगीत अब पहले जैसे महिला संगीत नहीं रहे। एक महीने तक काेरियाेग्राफर बहू-बेटियाें काे डांस सिखाता है। बहू-बेटियाें काे भगा ले जाने के कई मामले सामने अा चुके हैं। इसके अलावा महिला संगीत में कपड़े भी छाेटे हाेने लगे हैं। यह जैन संस्कृति नहीं है। उन्हाेंने जैन अधिकारियाें से कहा कि वे बैंक की सभी जानकारियाें काे व्यापारी अाैर मध्यमवर्गीय परिवाराें काे दें अाैर उनका लाभ दिलवाएं। रिटायर्ड बैंक अधिकारी भी इस काम काे बेहतर तरीके से करें। उन्हाेंने सभी अधिकारियाें काे राेज मंदिर जाने के लिए कहा। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एवं वर्तमान में कार्यरत 250 बैंक कर्मियों के अतिरिक्त सकल दिगम्बर जैन समाज कोटा के अध्यक्ष विमल जैन, नांता, संरक्षक राज मल पाटोदी, कार्याध्यक्ष जेके जैन एवं प्रकाश बज उपस्थित रहे। जैन बैंकर्स फोरम कोटा यूनिट के अध्यक्ष प्रकाश जैन ठोरा ने बैंकर्स फोरम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं कोटा इकाई द्वारा की जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 80 वर्ष के 11 बुजुर्ग बैंक साथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। फोरम के केंद्रीय उपाध्यक्ष आरके जैन ने संगठन की उपयोगिता बताई।