- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News Foundation Stone Of New Opd Worth Rs 40 Crore In Mbs 30 Crore Work Will Be Done In Jekelon
एमबीएस में 40 करोड़ रुपए के नए ओपीडी का शिलान्यास, जेकेलोन में होंगे 30 करोड़ के काम
हाेली पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल काेटा में ही रहे। इस दाैरान उन्हाेंने कई कार्यक्रमाें में भाग लिया। 102.15 करोड़ के विकास कार्योँ का शिलान्यास, लाेकार्पण किया। धारीवाल ने 32.15 करोड़ की लागत से बने रंगपुर रेलवे अाेवर ब्रिज का लाेकार्पण किया। इसी प्रकार जेकेलाेन अस्पताल में 30 कराेड़ की लागत से बनने वाले नए इनडाेर ब्लाॅक, एमबीएस अस्पताल में 40 कराेड़ की लागत से बनने वाले नए अाेपीडी ब्लाॅक का शिलान्यास किया।
लोकार्पण: 32.15 करोड़ की लागत से बना रंगपुर रेलवे अाेवर ब्रिज 850 मीटर लंबा है। इस से पटरीपार क्षेत्र में भगत सिंह कॉलोनी, आरके कॉलोनी, रिद्धि-सिद्धि नगर, जेपी कॉलोनी, भदाना, रंगपुर, प्रताप कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, भगवती कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, जगदम्बा कॉलोनी, भदाना अफोर्डेबल आवासीय योजना, अमरूदों का बाग, गांवडी, गंगायचा, रोटेदा और नयागांव के लाेगाें काे लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कोटा से रंगपुर, केशवरायपाटन जाने के लिए सुगम रास्ता मिल सकेगा।
शिलान्यास: एमबीएस अस्पताल : नया ओपीडी ब्लॉक में बेसमेंट में 52 फोर व्हीलर व 100 टू व्हीलर की पार्किंग, ग्राउंड फ्लाेर पर 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर, जनरल इमरजेंसी यूनिट, वैक्सीनेशन व रैबीज क्लीनिक, डायग्नोस्टिक लैब, सीटी स्कैन, एमआरआई, एमओटी यूनिट, 16 दवा वितरण काउंटर, 3 इमरजेंसी ओटी, 30 बेड का मेडिकल व 20 बेड का सर्जिकल इमरजेंसी वार्ड, मेडिकल ज्यूरिष्ठ ओपीडी, प्लास्टिक व पीडियाट्रिक सर्जरी ओपीडी। सैकंड फ्लाेर पर मेडिसिन, ईएनटी, ओन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, नेत्र रोग, न्यूरो मेडिसिन व न्यूरो सर्जरी ओपीडी। थर्ड फ्लोर पर डेंटल, यूरोलॉजी, एंडोक्रायनोलॉजी, आयुष, कार्डियक होंगी। इसके लिए 40 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। 34.64 करोड़ के वर्कअाॅडर जारी कर दिए हैं।
जेकेलाेन अस्पताल : नया इनडोर ब्लॉक के बेसमेंट में 27 फोर व्हीलर व 60 टू व्हीलर की पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर पर 4 रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा काउंटर, कान्फ्रेंस हॉल, दो जनरल वार्ड, फर्स्ट फ्लोर पर 4 जनरल व 1 प्राइवेट वार्ड, सैकंड फ्लोर पर 3 एनआईसीयू, 1 एमएनसीयू व 1 प्राइवेट वार्ड, थर्ड फ्लोर पर 3 पीआईसीयू व 1 क्लास रूम बनाए जाएंगे। जिसका वर्कऑर्डर 26.25 करोड़ का जारी हाे चुका है। नए ओपीडी ब्लॉक के बेसमेंट में 23 फोर व्हीलर व 60 टू व्हीलर की पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन, गायनी वार्ड, दवा काउंटर, एंटी नेटल क्लीनिक, डायग्नोस्टिक लैब, फर्स्ट फ्लोर पर 1 पीडियाट्रिक इमरजेंसी वार्ड, माइनर ओटी, पीडियाट्रिक ओपीडी। सैकंड फ्लोर पर गायनी इमरजेंसी वार्ड, गायनी आईसीयू व ओपीडी।
आमजन से चर्चा कर हर क्षेत्र में हाेगा काेटा का विकास: धारीवाल
काेटा | रंगपुर रोड पर 32.15 करोड़ की लागत से बने आरओबी का यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही इस पर अावागमन शुरू हाे गया। इस दाैरान मंत्री धारीवाल ने कहा कि पटरीपार क्षेत्र में रेलवे फाटक के कारण आवागमन के साथ-साथ विकास भी बाधित हाे रहा था। अब रंगपुर तक बिना बाधा के अा-जा सकेंगे। कोटा के प्रत्येक क्षेत्र का सुव्यवस्थित विकास हो इसके लिए कार्य योजना बनाकर काम किया जा रहा है। सभी क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली व नाली पटान के कार्य आम लोगों से चर्चा कर समय पर पूरे किए जाएंगे। किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए आवगमन सही हाेना पहली प्राथमिकता है, इसके लिए आरओबी का निर्माण होने से पटरी पार क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लाेगाें काे सुविधा मिलेगी। साथ ही इस क्षेत्र में नई बसावट भी हाेगी।
6 कार्यों का लोकार्पण: दोनों मंत्रियों ने समारोह के दौरान ही मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी, लेक्चर थिएटर, नए अस्पताल के गायनी वार्ड, दवा वितरण केंद्र तथा एमबीएस अस्पताल में नवनिर्मित रिकॉर्ड रूम व सेंट्रल लैब के विस्तार कार्यों का लोकार्पण
भी किया।
पेयजल की नहीं रहेगी समस्या
उन्हाेंने कहा कि कोटा शहर में रियासत काल से 24 घंटे पेयजल सप्लाई किया जाता रहा है। व्यवस्था में कमी होने से शहर में पेयजल की समस्या आने लगी है। इसमें सुधार किया जा रहा हैं। आने वाले समय में तीसरी मंजिल तक बिना व्यवधान के 24 घंटे पानी मिल सके इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्य शुरू किया जा चुका है। शहर के प्रत्येक क्षेत्र में नागरिकों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस अवसर पर जिला कलक्टर ओम कसेरा, विशेषाधिकारी यूआईटी आरडी मीणा, सचिव भवानीसिंह पालावत, उपसचिव बीके तिवारी, अम्बालाल मीणा, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, डॉ. जफर मोहम्मद, राजेन्द्र सांखला, अनिल सुवालका, शिवकांत नन्दवाना, राकेश सोरल, संदीप भाटिया, राजीव आचार्य सहित बड़ी संख्या में लाेग उपस्थित रहे।
कार्याें के दाैरान किसी काे उजाड़ा नहीं जाएगा
मंत्री ने कोटा शहर में प्रस्तावित विकास कार्यो के बारे में बताया कि अनन्तपुरा से लेकर भदाना तक आने वाले समय में किसी भी चौराहे पर रुकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए कार्य शुरू किए जा चुके हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किग की व्यवस्था, मार्गो का चौड़ा करने, चम्बल नदी में प्रस्तावित रिवर फ्रन्ट को कोटा के विकास का नया अध्याय हाेगा। विकास कार्यो के दाैरान किसी भी नागरिक को उजाड़ा नहीं जाएगा, बल्कि उसके पुनर्वास की पूरी व्यवस्था कर पारदर्शिता से कार्य कराए जाएंगे।
रंगपुर अारअाेबी का लोकार्पण करते यूडीएच मंत्री धारीवाल।
एमबीएस अस्प्ताल में आयोजित शिलान्यास समारोह को संबोधित करते मंत्री शांति धारीवाल व मंचासीन स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा व अन्य।