फ्री नेत्र व रेटिना जांच शिविर कल से
कोटा। श्रीजी सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल, तलवंडी में 16, 17 मार्च को 10 से 1 बजे तक नि:शुल्क नेत्र एवं रेटिना जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं मायोपिया के मरीजों की रेटिना जांच डाॅ. विनीता गर्ग द्वारा की जाएगी। चयनित मरीजों की ओसिटी जांच आंखों की एंजियोग्राफी वाजिब दरों पर लगाए जाएंगे।