पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निशुल्क बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर 15 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेटा| रोटरी क्लब कोटा राउंड टाउन व श्रीराम क्लिनिक दीगोद की अाेर से पुरोहित किशनचन्द्र शर्मा की तृतीय पुण्य स्मृति में 15 मार्च काे दोपहर 1 से 3 बजे तक राजीव गांधी सेवा केन्द्र, दीगोद में निशुल्क बहुउदेशीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रभारी विमल जैन, मुख्य संयोजक डाॅ. एलएन शर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिविर में डाॅ. रामपाल, डाॅ. गिरिश वर्मा, डाॅ. एमडी चितौडा, डाॅ. राजेश सांभर, डाॅ. जीसी जैन, डाॅ. मेघा माहेश्वरी, डाॅ. सीमा राॅय, डाॅ. तनय शर्मा, डाॅ. रमेश ढाकरिया, डाॅ. पूजा शर्मा, डाॅ. एश्वर्य शर्मा, डाॅ. शेमेन्द्र मीणा, डाॅ. मुकेश मोहन दाधीच, डाॅ. भास्कर दाधीच सेवाएं देगे। क्लब अध्यक्ष सुरेश काबरा ने बताया कि शिविर में पंजीयन दोपहर 12 से 1.30 बजे तक किए जाएंगे। व्यवस्थाओ में क्लब ट्रेनर रामगोपाल अग्रवाल, सहसंयोजक यज्ञदत हाडा सहयोग करेंगे। डाॅ. संजय धाकड़ द्वारा ईसीजी व ब्लड शुगर की जांच एवं कम्प्यूटर द्वारा आंखों की जांच, मोतियाबिन्द, कालापानी की जांच की जाएगी।
खबरें और भी हैं...