गवर्नमेंट स्कूलाें काे 14 साल बाद मिली स्पोट्र्स ग्रांट
क्रिकेट बाॅल से लेकर 12 फीट का पैराशूट खरीद सकेंगे
विभाग की अाेर से जारी गाइड लाइन के अनुसार स्कूलाें में निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार क्रिकेट की बाॅल से लेकर 12 फीट पैराशूट सहित अन्य अायटम तक खरीदे जा सकेेंगे। वहीं, दूसरी अाेर एमएचअारडी की अाेर से जारी गाइड लाइन के अनुसार कक्षा वाइज स्पोट्र्स अायटम खरीदे जा सकेंगे। समग्र शिक्षा के एपीसी संजय मीणा ने बताया कि इसमें काैशल विकास से लेकर अानंद दायक खेल, सामूहिक, पारंपरिक भारतीय खेल सहित खेल बच्चाें काे मैदानाें में करवाए जा सकेंगे।
में यह स्कूलाें में बजट जारी कर दिया जाएगा। प्राइमरी में 5 अाैर मिडिल स्कूल में 9 हजार रुपए प्रति स्कूल बजट जारी किया है। स्पोट्र्स ग्रांट की राशि एसडीएमसी, एसएमसी की स्वीकृति अनुसार खेल सामग्री खरीदेंगे। सीनियर सेकंडरी के लिए प्रति स्कूल 25 हजार रुपए का बजट मिलेगा। डीईअाे माध्यमिक मुख्यालय डिप्टी फिजिकल डीईअाे सुमन शर्मा ने बताया कि वर्ष 2006 के बाद स्पोट्र्स ग्रांट में स्कूलाें काे राशि नहीं मिली है। काेटा से इस वर्ष 64 खिलाड़ी नेशनल अाैर 250 खिलाड़ी स्टेट में प्रदर्शन कर चुके हैं।
गवर्नमेंट स्कूलाें के लिए स्पोट्र्स ग्रांट की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हाे चुकी है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत साेमवार तक इसकी स्कूलाें काे ग्रांट जारी हाे सकेगी। इस राशि से स्कूलाें में बच्चाें की खेल प्रतिभाअाें काे संबल मिलेगा।
जगदीश साेनी, कार्यक्रम प्रभारी समग्र शिक्षा अभियान
प्राइमरी स्कूल काे 5000, मिडिल काे 9000, सीनियर स्कूलाें काे मिलेंगे 25000
कोटा| गवर्नमेंट स्कूलाें में बच्चाें काे खेल सामग्री उपलब्ध हाेगी। शिक्षा विभाग की अाेर से वर्ष 2006 के बाद यानी 14 साल बाद गवर्नमेंट स्कूलाें काे स्पोट्र्स ग्रांट जारी की है। खेले भारत खिले भारत के तहत भारत सरकार की अाेर से जारी गाइड लाइन के अनुसार राज्य सरकार की अाेर से राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की अाेर से बजट जारी किया गया है। प्राइमरी अाैर मिडिल स्कूलाें में यह स्कूलाें में बजट जारी कर दिया जाएगा। प्राइमरी में 5 अाैर मिडिल स्कूल में 9 हजार रुपए प्रति स्कूल बजट जारी किया है। स्पोट्र्स ग्रांट की राशि एसडीएमसी, एसएमसी की स्वीकृति अनुसार खेल सामग्री खरीदेंगे। सीनियर सेकंडरी के लिए प्रति स्कूल 25 हजार रुपए का बजट मिलेगा। डीईअाे माध्यमिक मुख्यालय डिप्टी फिजिकल डीईअाे सुमन शर्मा ने बताया कि वर्ष 2006 के बाद स्पोट्र्स ग्रांट में स्कूलाें काे राशि नहीं मिली है। काेटा से इस वर्ष 64 खिलाड़ी नेशनल अाैर 250 खिलाड़ी स्टेट में प्रदर्शन कर चुके हैं।