आप योजना में गवर्नमेंट साइंस कॉलेज की विजिट
कोटा | साइंस कॉलेज में शनिवार को कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से अाप याेजना में दो दिवसीय विजिट की गई। विजिट में टीम लीडर गवर्नमेंट कॉलेज कालाडेरा के प्रिंसिपल डॉ. एलपी महावर और टीम में डॉॅ. सुनील कुमार और डाॅ. इंद्रसिंह मीणा टीम में शामिल रहे। दाे दिन तक हुई विजिट में टीम ने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के अलावा प्रशासनिक और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गवर्नमेंट साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अारएम कुरैशी अाैर संयोजक डॉ. आरएन सोनी ने बताया कि टीम ने पहले दिन कॉलेज में विभिन्न बिंदुओं को जांचा और साथ ही फिजिकल वेरीफिकेशन भी किया गया। दूसरे दिन कॉलेज में सभी संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं के अलावा छात्र-छात्राओं की सुविधाओं, लाईब्रेरी, खेल मैदान, लैब, क्लासरूम और अन्य फैसिलिटी का भी निरीक्षण कर भाैतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज के सीनियर लेक्चरर डाॅ. अरुण कुमार, डाॅ. मनीष गौड़ डॉ. हेमलता गुप्ता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।