पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेशनल मलखंभ में हरदौल एकेडमी ने निभाई भागीदारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| 32वीं सब जूनियर और 16वीं जूनियर राष्ट्रीय मलखंंभ प्रतियोगिता में श्री हरदौल मलखंभ अकेडमी कोटा ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्री हरदौल मलखंभ अकेडमी कोटा के दो कोच गोपाल सिसोदिया एवं हेमंत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

राजस्थान के कोच गोपाल सिसोदिया ने बताया की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 5 से 7 मार्च तक हुई नेशनल मलखंभ प्रतियोगिता सब जूनियर में इशिका नागर, ऋषिका नागर,3 कीर्ति शाक्यवाल, काजल मेहरा, यशस्वी चौधरी एवं जूनियर बालिका में मेताली राठौर ने भाग लिया।

इसी प्रकार बालक सब जूनियर में जय प्रकाश सेन, तरुण नागर, हर्षिल खंडेलवाल, जूनियर में आयुष प्रजापति, मोहित सिंह, देवेंद्र राठौर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इनके साथ टीम कोच रानी सिसोदिया, कोच हेमंत सिह,और टीम मैनेजर चेतन सेन को नियुक्त किया। मलखंभ टीम के आज कोटा पहुंचने पर हरदौल अकेडमी कोटा के सदस्यों द्वारा कोच अाैर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
खबरें और भी हैं...