हजरत निजामुद्दीन हाॅली डे स्पेशल ट्रेन जून तक बढ़ाई
कोटा-हजरत निजामुद्दीन हाॅली-डे स्पेशल ट्रेन को 30 जून तक बढ़ा दिया है। वापसी में ये ट्रेन निजामुद्दीन-कोटा के बीच एक जुलाई तक चलेगी।
इस बारे में रेलवे बोर्ड ने अादेश जारी कर दिए हैं। हाॅली-डे स्पेशल ट्रेन को पूर्व में 31 मार्च तक ही चलाया जाना था। ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाए जाने से कोटा से दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस ट्रेन का दोनों तरफ इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमंडी, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, श्रीमहावीरजी, हिंडाैन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा, पलवल और फरीदाबाद स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इसके टाइम में बदलाव नहीं हुआ है।